BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

अभईपुर में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप का समापन

04 Nov 2026, 10:25 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अभईपुर में तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड कैंप का समापन - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

संवाददाता – विकास सिंह ( ७४९९४०६७८९)
अभईपुर, जमानिया ( ग़ाज़ीपुर ) में आज दिनांक 4 नवंबर 2026 (बुधवार) को कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड इंडिया के तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस शिविर का संचालन संस्था के कुशल ट्रेनर नीतीश यादव द्वारा अत्यंत रोचक और प्रभावी ढंग से किया गया।
तीन दिनों तक चले इस कैंप में बच्चों को आपदा प्रबंधन, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण व्यावहारिक गुण सिखाए गए।
*प्रशिक्षण शिविर के मुख्य आकर्षण एवं विषय*

ट्रेनर नीतीश यादव को अभईपुर निवासी श्री पुष्पेंद्र कुमार सिंह अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया l जिसके बाद ट्रेनर नीतीश यादव ने *आपदा एवं सुरक्षा प्रबंधन* आग, बाढ़ और भूकंप जैसी आपातकालीन स्थितियों से बचने के उपाय व बचाव कार्य।
*स्वास्थ्य एवं प्राथमिक उपचार* फर्स्ट Aid (प्राथमिक उपचार), स्ट्रेचर बनाने के तौर-तरीके, स्वास्थ्य के नियम और CPR ट्रीटमेंट की लाइव प्रक्रिया।
*जीवन कौशल एवं कला* बिना बर्तन के भोजन बनाने की कला, टेंट निर्माण, रस्सी की विभिन्न गांठें (Knots) बांधने के तरीके।
*पर्यावरण एवं जल संरक्षण* स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प।
*स्काउटिंग संस्कृति* ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम, स्काउटिंग ताली और मार्च पास्ट।
*सामाजिक जागरूकता* महिला सशक्तिकरण के तहत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090 (विमेन पावर लाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन) की जानकारी।
*शारीरिक विकास* योगाभ्यास और मनोरंजन खेल (Games) के विद्यार्थियों को मुख्य विषयों पर विस्तृत और प्रायोगिक (Practical) प्रशिक्षण दिया गया l तथा यहां बच्चों को कार्य प्रणाली पर आधारित पुरस्कार से प्रथम स्थान- G – 1( कोयल ), द्वितीय स्थान s- 1(लायन ) तथा तृतीय स्थान G – 5 (रानी लक्ष्मीबाई) को शुभम सिंह (प्रबंधक, S S N पब्लिक स्कूल, अभईपुर के हाथों पुरस्कारीत किया गया l

*गरिमामयी उपस्थिति*
इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे l जिसमें श्री लिंकम दास (अकाउंटेंट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अभईपुर) ,श्री राधेश्याम यादव (किसान मित्र यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अभईपुर)
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण:
श्री शुभम सिंह (प्रबंधक, S S N पब्लिक स्कूल, अभईपुर), श्री राजेन्द्र प्रसाद (प्रधानाचार्य), श्री अनिल कुमार यादव (उप प्रधानाचार्य), श्री दीपक कुमार यादव (खेल अध्यापक), श्री जितेंद्र सिंह (वरिष्ठ अध्यापक) एवं शिक्षकगण: घनश्याम पाण्डेय, संजीव कुमार, अनूप श्रीवास्तव, शालू सिंह, प्रीति प्रजापति, शशिप्रभा, अनुराधा और संध्या।
अतिथियों और विद्यालय प्रबंधन ने ट्रेनर नीतीश यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास (Physical & Mental Growth) और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। कैंप के अंत में बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया और सभी ने स्काउटिंग के नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur05 Nov

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस प्रशासन, DIG वैभव कृष्ण ने किया पैदल मार्च; व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 सोनार लूटकांड के बाद एक्शन में पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर*9140875060 थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur04 Nov

एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में खरीदारी पर मिलेंगे 37 हजार रुपये तक के उपहार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 एलिगेंट एप्लायंसेज के दीपावली फर्नीचर मेले में…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur04 Nov

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 *सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur04 Nov

खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का जवाब, गाजीपुर में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!