BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन

04 Nov 2026, 10:25 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

*सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन*
गाजीपुर, 4 नवंबर 2026 सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के उद्देश्य से विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया तथा उन्हें योग के महत्व और जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आयुष विभाग के अनुभवी योग प्रशिक्षक प्रतीक्षा पाण्डेय, धीरज राय एवं सैय्यद सलमान हैदर ने बच्चों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम के साथ ताड़ासन, वज्रासन, पद्मासन, भुजंगासन एवं त्रिकोणासन जैसे महत्वपूर्ण योगासनों का अभ्यास कराया।
योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रखने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने तथा तनाव से दूर रहने में सहायता मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है। वर्तमान समय में, जब बच्चे मोबाइल और तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच जीवन व्यतीत कर रहे हैं, ऐसे में योग उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग करने और आज सीखी गई गतिविधियों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य श्री आवेश कुमार ने बच्चों को अनुशासन एवं नियमितता का संदेश दिया। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन में कोऑर्डिनेटर श्री अमित सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री चंद्रसेन तिवारी ने तीनों योग प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम के सफल समापन के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी जी द्वारा सभी योग प्रशिक्षकों को स्मृति स्वरूप डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षकों के प्रयासों, समर्पण एवं सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur05 Nov

गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी जोन की क्रिकेट चैंपियन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

निःशुल्क राशन वितरण छह नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur04 Nov

खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का जवाब, गाजीपुर में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!