BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 40 किलो मिठाई मौके पर कराई नष्ट

04 Nov 2026, 10:25 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 40 किलो मिठाई मौके पर कराई नष्ट - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 40 किलो मिठाई मौके पर कराई नष्ट

दीपावली से पहले जिलेभर में चला विशेष जांच अभियान, नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

गाजीपुर । दीपावली पर्व पर लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न बाजारों में मिठाई की दुकानों और खाद्य पदार्थों की जांच की गई। अभियान में कुल नौ खाद्य नमूने संग्रहित किए गए, जबकि मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त करीब 40 किलोग्राम छेना मिठाई, गुलाब जामुन और जलेबी नष्ट कराई गई। नष्ट कराई गई मिठाइयों का अनुमानित मूल्य 10,210 रुपये बताया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पीजी कॉलेज चौराहा स्थित यदुवंशी स्वीट्स से छेना मिठाई का नमूना लिया और 10 किलोग्राम दूषित मिठाई नष्ट कराई। सुजनपुर, सेवराई में दूध वितरण वाहन से मिश्रित दूध का नमूना तथा सेवराई बाजार में हंसराज गुप्ता के प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया।

भदौरा बस स्टैंड स्थित मां कामाख्या स्वीट हाउस से तीन किलोग्राम बूंदी के लड्डू और दो किलोग्राम जलेबी नष्ट कराई गई। सैदपुर स्थित पहलवान स्वीट हाउस से बर्फी और रसगुल्ले के नमूने लिए गए तथा 10 किलोग्राम दूषित छेना रसगुल्ला नष्ट कराया गया। मुबारकपुर कुदुरतुल्ला स्थित वैष्णवी स्वीट हाउस से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। भदौरा स्थित मां कामाख्या स्वीट से आठ किलोग्राम दूषित छेना मिठाई नष्ट कराई गई।

विभाग ने बताया कि संग्रहित नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमरनाथ शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur05 Nov

गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी जोन की क्रिकेट चैंपियन

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर को हराकर बलिया पुलिस बनी वाराणसी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

निःशुल्क राशन वितरण छह नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur05 Nov

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, तीन दंपतियों के घर फिर बसी खुशियां

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद,…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur04 Nov

खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन का जवाब, गाजीपुर में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 खाद की किल्लत की अफवाहों पर प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!