BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

रेवतीपुर पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ बिहार के युवक को किया गिरफ्तार पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता, पुलिस ने बाइक भी की बरामद ।न

19 Oct 2026, 09:45 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेवतीपुर पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ बिहार के युवक को किया गिरफ्तार पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता, पुलिस ने बाइक भी की बरामद ।न - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

रेवतीपुर पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ बिहार के युवक को किया गिरफ्तार

पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता, पुलिस ने बाइक भी की बरामद

रिपोर्ट -उर्फी रिजवी
बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर
9140875060

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने एक युवक को एक किलो अवैध गांजा और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को उपनिरीक्षक बृज भूषण दुबे पुलिस टीम के साथ पकड़ी मोड़ पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की जांच की गई तो उसके पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान छोटे राम (25) पुत्र उमाशंकर राम, निवासी नई बाजार अकरौला, थाना नगर, जिला बक्सर, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए रेवतीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 121/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ, उपनिरीक्षक बृज भूषण दुबे और थाना रेवतीपुर की पुलिस टीम शामिल रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur19 Oct

बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन

बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन रिपोर्टर। उर्फी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur19 Oct

गूंजी श्रीमद्भागवत कथा, शिवम तिवारी जी महाराज के वचनों से निहाल हुए श्रद्धालु

जमानिया (गाजीपुर), 18 अक्टूबर 2026 जमानिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवढ़ी में नवरात्रि महापर्व के पावन…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur19 Oct

लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur19 Oct

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर9140875060 गाजीपुर- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!