Ghazipur
जमानिया में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दुर्गा पंडाल में परवेज खान को भेंट किया गया कलमा लिखा स्मृति-चिह्न
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जमानिया (गाजीपुर) में सोमवार को हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्टेशन बाजार के बरूईन मोड़ स्थित मां दुर्गा पूजा पंडाल में स्थानीय निवासी परवेज खान ने पहुंचकर मां के धूप अगरबत्ती दिखा कर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूजा कमेटी की ओर से आपसी सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उन्हें 'कलमा' लिखा हुआ स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
मां दुर्गा के पंडाल में कलमा लिखा स्मृति-चिह्न मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परवेज खान ने इसे भारत की 'सांझी संस्कृति' और 'गंगा-जमुनी तहजीब' का एक बेहतरीन उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्र का यह पवित्र पर्व अहंकार के अंत और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। इस तरह के आयोजन देश की 'विवेक में एकता' की पहचान को और अधिक मजबूत करते हैं।
परवेज खान ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को नवरात्र और आगामी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार हमेशा से लोगों को आपस में जोड़ने का अवसर होते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि समाज के हर पर्व को मिल-जुलकर, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जमानिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुट होने पर भी जोर दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन रिपोर्टर। उर्फी…
पूरी खबर पढ़ें →जमानिया (गाजीपुर), 18 अक्टूबर 2026 जमानिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवढ़ी में नवरात्रि महापर्व के पावन…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की…
पूरी खबर पढ़ें →ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ବୁଢ଼ାରଜା ଫାଟକ ଶାରଦୀୟ ଦୁର୍ଗା ପୂଜାକୁ ଚଳିତ ବର୍ଷ ୭୩ତମ ବର୍ଷ ରେ ପଦାର୍ପଣ କରିଛି। ଏହା ସବୁଠାରୁ ପୁରୁଣା କମିଟି…
पूरी खबर पढ़ें →ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଧନୁପାଲି ଛକ ଶାରଦୀୟ ଦୁର୍ଗା ପୂଜା ଉତ୍ସବ ପାଳନ ଶାନ୍ତିପୂର୍ଣ୍ଣ ଭାବେ କରାଯାଇଛି ଏହା ୩୪ତମ ବର୍ଷ ଧରି ସମ୍ପୁର୍ଣ୍ଣ ଭାବରେ…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया 9140875060 राघवेश यादव व उनके चचेरे भाई पंकज यादव पर…
पूरी खबर पढ़ें →