Ghazipur
गाजीपुर की बेटी साधना पाल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दी बधाई
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गाजीपुर की बेटी साधना पाल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दी बधाई
रिपोर्ट- उर्फी रिजवी
बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों
9140875060
गाजीपुर। जनपद की प्रतिभाशाली बेटी साधना पाल ने अपनी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर गाजीपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ग्राम बुढ़नपुर, पोस्ट शादियाबाद निवासी श्री राजेंद्र पाल की सुपुत्री साधना ने अभिनेता विजय थलपति का मात्र 2 × 1.5 इंच का हाथ से कढ़ाई किया हुआ चेहरा-चित्र तैयार कर International Book of Records – World Records of Excellence में विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया है। यह उपलब्धि 13 अगस्त 2026 को हासिल की गई।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद साधना पाल सोमवार को राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के छावनी लाइन स्थित कार्यालय पहुँचीं। इस दौरान डॉ. संगीता बलवंत ने साधना से मुलाकात कर उनकी उपलब्धि की सराहना की और उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि साधना ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से यह साबित किया है कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। इतने छोटे आकार में हाथ से कढ़ाई के माध्यम से किसी चेहरे को इतनी बारीकी से उकेरना उनकी कला, धैर्य और समर्पण को दर्शाता है। यह उपलब्धि न केवल साधना और उनके परिवार, बल्कि पूरे गाजीपुर जनपद के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि जनपद की बेटियों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उनकी प्रतिभा को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर प्रदान करने की। साधना जैसी बेटियों की उपलब्धियाँ समाज की अन्य बेटियों को भी अपने सपनों को साकार करने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
डॉ. संगीता बलवंत ने साधना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से गाजीपुर के साथ-साथ देश का नाम रोशन करेंगी। साधना की यह उपलब्धि मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरक मिसाल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन रिपोर्टर। उर्फी…
पूरी खबर पढ़ें →जमानिया (गाजीपुर), 18 अक्टूबर 2026 जमानिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवढ़ी में नवरात्रि महापर्व के पावन…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया 9140875060 राघवेश यादव व उनके चचेरे भाई पंकज यादव पर…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर9140875060 गाजीपुर- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता…
पूरी खबर पढ़ें →जमानिया (गाजीपुर) क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी (जमानिया ब्लॉक) में पवित्र नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 9 दिवसीय…
पूरी खबर पढ़ें →