BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग,

19 Oct 2026, 11:55 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया 9140875060

राघवेश यादव व उनके चचेरे भाई पंकज यादव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

विधानसभा मुहम्मदाबाद के सुखडेहरा गांव निवासी सीआईएसएफ जवान राघवेश यादव व उनके चचेरे भाई पंकज यादव पर विगत दिनों गांव के ही हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय और सर्वेश राय ने अवैध राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था, जिसमें पंकज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

इस प्रकरण को लेकर मुहम्मदाबाद के विधायक सुहैब अंसारी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव एवं डॉ. विकास यादव ने घायल सीआईएसएफ जवान राघवेश यादव और पीड़ित परिवार के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधायक सुहैब अंसारी, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव एवं डॉ. विकास यादव ने पीड़ित परिवार के साथ लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात कर मामले में प्रभावी कार्रवाई करने तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur19 Oct

गाजीपुर की बेटी साधना पाल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दी बधाई

गाजीपुर की बेटी साधना पाल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दी बधाई रिपोर्ट-…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur19 Oct

बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन

बलुआ घाट रामलीला में शबरी प्रेम, सुग्रीव-अंगद प्रसंग और लंका दहन की लीला का हुआ मंचन रिपोर्टर। उर्फी…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur19 Oct

गूंजी श्रीमद्भागवत कथा, शिवम तिवारी जी महाराज के वचनों से निहाल हुए श्रद्धालु

जमानिया (गाजीपुर), 18 अक्टूबर 2026 जमानिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवढ़ी में नवरात्रि महापर्व के पावन…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur19 Oct

लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम और एसपी ने लिया जायजा

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 लंका मैदान में रावण दहन कार्यक्रम की…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur19 Oct

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर9140875060 गाजीपुर- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur18 Oct

श्रीमद भागवत कथा में भाजपा नेता अमित सिंह ने कथावाचक शिवम तिवारी महाराज से लिया आशीर्वाद*

जमानिया (गाजीपुर) क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी (जमानिया ब्लॉक) में पवित्र नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 9 दिवसीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!