उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर9140875060
गाजीपुर- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मतदान दिवस पर सभी राजनैतिक दल यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय मतदान केन्द्र की परिधि से 200 मीटर की दूरी पर हो।चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद यानी मतदान समाप्त होने से 48 घण्टे पूर्व किसी निर्वाचन क्षेत्र में राजनैतिक पदाधिकारियों की उपस्थिति प्रतिबन्धित रहेगी जैसाकि लोकसभा/विधानसभा निर्वाचनों में होता है इस निर्वाचन में भी प्रभावी रहेगा। चुनाव प्रचार में भेजे जाने वाले बल्क एसएमएस/फोन पर वाइस मैसेज भी टीवी चैनलांे/केबल नेटवर्क, रेडिया (निजी एफएम चैनलो सहित) सार्वजनिक स्थानोंपरआडियो-विजुअल डिस्प्ले और सोशल मीडिया की तरह ही चुनावी विज्ञापनों के पूर्व-प्रमाणीकरण के दायरे में आयेगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 हेतु मतदान, पोलिंग पार्टी की रवानगी, आदि के संदर्भ में जानकारी द/ जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधिगण को आयोग द्वारा अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र तथा वैकल्पिक दस दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में जानकारी दी तथा निर्वाचन के दौरान सभी से सहयोग की अपील भी की।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान, राजन प्रजापति जिला कार्यालय मंत्री भारतीय जनता पार्टी, रविकान्त राय, सदस्य, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी, राजेश कुमार यादव, जिला सचिव/प्रभारी मतदाता सूची, समाजवादी पार्टी, जावेद अहमद, जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, जनक लाल, जिला कार्यालय सचिव, बहुजन समाज पार्टी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।