श्रीमद भागवत कथा में भाजपा नेता अमित सिंह ने कथावाचक शिवम तिवारी महाराज से लिया आशीर्वाद*
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जमानिया (गाजीपुर) क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी (जमानिया ब्लॉक) में पवित्र नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 9 दिवसीय भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भक्तिमय माहौल में संपन्न हो रहा है।
वृंदावनधाम से पधारे प्रख्यात कथावाचक श्री शिवम तिवारी जी महाराज के ओजस्वी एवं मधुर मुखारविंद से कथा का रसपान करने के लिए प्रतिदिन दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की लगातार उपस्थिति बनी हुई है, जो कथा श्रवण कर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।
इसी क्रम में, आज दिनांक 16 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा एवं उभरते हुए दिग्गज नेता अमित सिंह देवढ़ी गांव पहुंचे। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यास पीठ को नमन किया और वृंदावन से पधारे कथावाचक शिवम तिवारी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाराज जी ने भी भाजपा नेता अमित सिंह को श्रीमद भागवत की महत्ता बताते हुए यशस्वी भव का आशीर्वाद दिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
कथा के आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और ऊर्जावान बना हुआ है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Baruin, Zamania (Ghazipur), October 17, 2026: A grand Navratri festival and Dandia program was organized with immense enthusiasm…
पूरी खबर पढ़ें →गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन…
पूरी खबर पढ़ें →ସବୁ ବର୍ଷ ଭଳି ଚଳିତ ବର୍ଷ ୫୮ତମ ଶାରଦୀୟ ଦୂର୍ଗା ପୂଜା ଉତ୍ସବ ପାଳନ କରାଯାଉଅଛି ଅଛି। ସମସ୍ତ ପୂଜା କମିଟି ର ପରିବର୍ତନ…
पूरी खबर पढ़ें →ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଧନୁପାଲି ଗୋବିନ୍ଦୋତୋଲା ରେ ୫୮ତମ ଶାରଦୀୟ ଦୂର୍ଗା ପୂଜା ଉତ୍ସବ ବଡ଼ ଧୁମଧାମରେ ପାଳିତ ହୋଇଆସୁଛି। ସବୁ ବର୍ଷ ଭଳି ଚଳିତ…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजे मां…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 जिलाधिकारी ने विशेष अभियान अंतर्गत मतदाता…
पूरी खबर पढ़ें →