BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

श्रीराम और माता सीता के विवाह ने दर्शकों के मन मोहा

18 Oct 2026, 01:25 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
श्रीराम और माता सीता के विवाह ने दर्शकों के मन मोहा - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गाजीपुर के बारा गांव में श्री रामलीला समिति बारा ने गुरुवार को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का मंचन किया। कलाकारों ने सीता स्वयंवर से लेकर अयोध्या से बारात निकलने और जनकपुर में विवाह तक की लीला दिखाई। इस दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल था।

रामलीला में दिखाया गया कि सीता स्वयंवर के बाद राजा जनक ने अयोध्या के राजा दशरथ को विवाह का न्योता भेजा। यह खबर मिलते ही अयोध्या में खुशी छा गई।

इसके बाद भगवान श्रीराम की बारात हाथी-घोड़ों, ढोल-ताशे और नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकली। राजा दशरथ, गुरु विश्वामित्र समेत सहयोगी बारात में थे। जनकपुर पहुंचने पर बारात का स्वागत हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों से श्रीराम और माता जानकी का विवाह पूरा हुआ। राम सीता के अयोध्या लौटने पर स्वागत का दृश्य भी दिखाया गया। इस कार्यक्रम में राजा जनक के रूप में मुन्ना गुप्ता किराना दुकानदार ने किया इसको मंच संचालक गुप्तेश्वर यादव और गायकर डॉ पिंटू श्रीवास्तव ने खूब सराहा। लोगो ने मुन्ना गुप्ता की खूब तारीफ की। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विनय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रामनिवास कुशवाहा, व्यवस्थापक मंटू सैनी, शंकर यादव,वशिष्ठ यादव, सुरेंद्र ठीकेदार समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur18 Oct

भारतीय ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन ग़ाज़ीपुर के पदाधिकारी ने अपर जिला सूचना अधिकारी से की मुलाकात

गाजीपुर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन…

पूरी खबर पढ़ें →
ताज़ा ख़बरें17 Oct

୫୮ ତମ ବର୍ଷ ସମ୍ବଲପୁର ଧନୁପାଲି ଗୋବିନ୍ଦୋତୋଲା ଏ ବର୍ଷ ଆକର୍ଷଣ ତୋରଣ ସହିତ ମା ଭୁବନେଶ୍ୱରୀ ଙ୍କ ଶାରଦୀୟ ଦୁର୍ଗା ପୂଜା ଉତ୍ସବ ପାଳନ ଶାନ୍ତିପୂର୍ଣ୍ଣ ।

ସବୁ ବର୍ଷ ଭଳି ଚଳିତ ବର୍ଷ ୫୮ତମ ଶାରଦୀୟ ଦୂର୍ଗା ପୂଜା ଉତ୍ସବ ପାଳନ କରାଯାଉଅଛି ଅଛି। ସମସ୍ତ ପୂଜା କମିଟି ର ପରିବର୍ତନ…

पूरी खबर पढ़ें →
Sambalpur17 Oct

ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଧନୁପାଲି ଗୋବିନ୍ଦୋତୋଲା ରେ ୫୮ତମ ଶାରଦୀୟ ଦୂର୍ଗା ପୂଜା ଉତ୍ସବ ପାଳନ ଶାନ୍ତିପୂର୍ଣ୍ଣ

ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ଧନୁପାଲି ଗୋବିନ୍ଦୋତୋଲା ରେ ୫୮ତମ ଶାରଦୀୟ ଦୂର୍ଗା ପୂଜା ଉତ୍ସବ ବଡ଼ ଧୁମଧାମରେ ପାଳିତ ହୋଇଆସୁଛି। ସବୁ ବର୍ଷ ଭଳି ଚଳିତ…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur17 Oct

दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजे मां के जयकारे, सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़क पर उतरे डीएम और एसपी

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजे मां…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur17 Oct

जिलाधिकारी ने विशेष अभियान अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कैंपों का किया आकस्मिक निरीक्षण*

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ गाजीपुर 9140875060 जिलाधिकारी ने विशेष अभियान अंतर्गत मतदाता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!