BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Mandsaur

तोलाखेड़ी में होगा भव्य सम्मान समारोह, राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरा की तस्वीर भें

03 Oct 2026, 11:42 AM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तोलाखेड़ी में होगा भव्य सम्मान समारोह, राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरा की तस्वीर भें - मन्दसौर, मध्यप्रदेश

तोलाखेड़ी में होगा भव्य सम्मान समारोह, राज्यसभा सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बंशीलाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि

श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरा की तस्वीर भेंट कर होगा सम्मान | 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं का भी होगा सम्मान
मंदसौर/तोलाखेड़ी। ग्राम पंचायत तोलाखेड़ी स्थित श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरा पर प्रस्तावित भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम 20 अक्टूबर के बाद आयोजित किए जाने की तैयारी है।गत सप्ताह जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार, तोलाखेड़ी-चंदवासा ने श्री बंशीलाल जी गुर्जर से सप्रेम भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में पधारने का सादर निमंत्रण दिया। श्री गुर्जर ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए 20 अक्टूबर के बाद समय देने की बात कही।
श्री बंशीलाल गुर्जर का होगा विशेष सम्मान
कार्यक्रम में श्री बंशीलाल जी गुर्जर साहब का विशेष सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरा, तोलाखेड़ी की तस्वीर भेंट कर उन्हें क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था से जोड़ते हुए सम्मानित किया जाएगा।
मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान
कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर मेरिट में आने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान श्री कमल सिंह जी पाल, संगठन अध्यक्ष महोदय एवं वंदे भारत न्यूज चैनल व पेपर के डायरेक्टर (मालिक), इंदौर द्वारा प्रदान किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज के अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
समाज की पत्रिका का भी होगा वितरण
कार्यक्रम के दौरान श्री पाल धनगर गड़रिया समाज, 225 राधा रमण मंदिर, देवास नाका, इंदौर से प्रकाशित होने वाली समाज की पत्रिका का भी वितरण किया जाएगा। पत्रिका के माध्यम से समाज की गतिविधियों, प्रतिभाओं, सामाजिक आयोजनों एवं उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।28 राज्यों में होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
इस भव्य आयोजन को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए वंदे भारत न्यूज चैनल के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 28 राज्यों में किए जाने की तैयारी है। इससे तोलाखेड़ी के श्री देवनारायण भगवान कारछा के देवरा से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच सकेगा।समिति एवं ग्रामीणों में भारी उत्साहकार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों, श्री बालाजी महाराज हनुमान जी सुंदरकांड समिति तोलाखेड़ी तथा समाज के सदस्यों में भारी उत्साह है। पवन जी बैरागी कारूलाल धनगर प्रकाश प्रजापति गोर्धन धनगर राजेंद्र सिंह चन्द्रावत दुलेसीह देवड़ा सुखलाल धनगर राहुल धनगर सहित समिति के सदस्यों द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों को गति दी जा रही है।आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, प्रतिभा सम्मान और समाज की उपलब्धियों को मंच देने वाला विशेष आयोजन होगा।
विशेष रिपोर्ट
जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर
रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
तोलाखेड़ी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चिकिता-साहिल ने आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक कोटा भी किया हासिल
जबलपुर30 Sep

चिकिता-साहिल ने आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक कोटा भी किया हासिल

चिकिता-साहिल ने आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक कोटा भी किया हासिल एशियन गेम्स…

पूरी खबर पढ़ें →
BB India News • ताज़ा खबर
BB India News • ताज़ा खबर
देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय
Ghazipur28 Sep

देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता को कर रही है गुमराह- ओमप्रकाश राय

उर्फी रिज़वी रिपोर्ट गाजीपुर ,बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ देश में जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब जनता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!