जमानियां में सभासदों का 24 दिन चला अनिश्चितकालीन धरना समाप्त* , “नए गृहकर वसूली पर एक महीने की रोक

विकास सिंह (७४९९४०६७८९)
गाजीपुर जिला के जमानियां नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनहितैषी और स्थानीय विकास से जुड़ी मांगों को लेकर सभासदों द्वारा पिछले 24 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया।
गाजीपुर जिलाधिकारी (डीएम) अनुपम शुक्ला के हस्तक्षेप और ठोस आश्वासन के बाद सभासदों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।
*24वें दिन भी जारी रहा विरोध* आज आंदोलन के 24वें दिन भी सभासदों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिसमें स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम निधि धरना स्थल पर पहुंचीं और सभासदों को दोपहर एक बजे राइफल क्लब में वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
*राइफल क्लब में बैठक*
डीएम अनुपम शुक्ला ने राइफल क्लब में सभासदों और चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता के साथ लंबी बैठक की, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए।
इस हाई-लेवल बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से कई निर्देश जारी किए गए जिसमें…
*गृहकर वसूली पर रोक*
डीएम ने नगर पालिका परिषद जमानियां के चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता को नए गृहकर की वसूली फिलहाल एक महीने के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया।
इसीके साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निजी कार्यक्रमों और धरने-प्रदर्शनों में इस्तेमाल करने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई और इस पर तुरंत रोक लगाने को कहा।
*वार्डों की 10 प्रमुख समस्याएं*
डीएम ने सभी सभासदों से उनके वार्डों की 10 प्रमुख समस्याओं की सूची मांगी। संबंधित अधिकारियों को एक दिन के भीतर पैमाइश (नापी) कर स्टीमेट तैयार करने और तत्काल टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया।
*बुनियादी सुविधाओं के निर्देश* साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, खड़ंजा और टूटी गलियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए अधिशासी अधिकारी (ईओ) संतोष कुमार को तीन दिन के भीतर इनका निस्तारण कराने का कड़ा निर्देश दिया गया।
सभासदों का पक्ष और असंतोष
वार्ता के दौरान सभासदों ने पुरजोर तरीके से अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड की सर्वसम्मति और अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नए गृहकर की वसूली की जा रही थी।
इसके अलावा, वार्डों में विकास कार्य रुकने और आउटसोर्सिंग कर्मियों के दुरुपयोग से नगर पालिका का कामकाज ठप पड़ गया था, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
हालांकि डीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा केवल 10 प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने के फैसले पर कुछ सभासदों में असंतोष भी देखा गया। वार्ता के बाद भी आंदोलन से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सभासदों में नाराजगी बनी हुई है।
इस पूरी प्रक्रिया और बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सुनील कुमार त्रिवेदी, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, और नगर पालिका के कई प्रमुख सभासद में प्रमोद यादव , सचिन वर्मा , राकेश प्रजापति , सुरेन्द्र चौधरी साहू
विकास जायसवाल (जुगनू ) ,मोहन गुप्ता , अंजनी कुमार गुप्ता , मनीष यादव ,राहुल वर्मा , शिवबचन यादव, उमराव यादव, आमिर उर्फ गोलू, शमीम अंसारी, अरशद आदि मौजूद रहे l
Share this:
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






