BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

जमानियां नगर पालिका के खिलाफ सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

30 Oct 2026, 07:37 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जमानियां नगर पालिका के खिलाफ सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

विकास सिंह
जमानिया (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में जनहितैषी मांगों को लेकर सभासदों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को 22वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से आंदोलनरत होने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से सभासदों और स्थानीय लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है।
बाहों और सिर पर पट्टी बांधकर जताया अनूठा विरोध
धरने के 22वें दिन सभासदों ने प्रशासन के खिलाफ अपना अनोखा विरोध दर्ज कराया। सभासदों ने अपनी बाहों और सिर पर पट्टी बांधकर नगर पालिका अध्यक्ष व पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस दौरान सभासदों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत विरोध के लिए नहीं, बल्कि नगर की जनता के हक, हितों और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए चलाया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी न्यायसंगत मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो सभी सभासद सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सामूहिक इस्तीफे के बाद भी उनका आंदोलन थमेगा नहीं, बल्कि आम जनता को साथ लेकर और भी व्यापक स्तर पर शांतिपूर्ण जनांदोलन छेड़ा जाएगा। पालिका प्रशासन पर तानाशाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए उन्होंने दोहराया कि नगर के विकास और जनहित की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभासदों ने पालिका प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों का दुरुपयोग आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उनके निर्धारित कार्यों के बजाय निजी कार्यों में धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है, जिससे नगर के आवश्यक और जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तथा तमाम रोक के बावजूद नगर में अवैध रूप से नवीन गृहकर की वसूली की जा रही है।
यहां पर आउटसोर्सिंग कर्मियों की तैनाती, उनके कार्य और जिम्मेदारियों का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक करने से पालिका प्रशासन कतरा रहा है।
जिसके साथ बोर्ड बैठकों में सर्वसम्मति से पारित विकास प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डालने पर सभासदों ने गहरा रोष व्यक्त किया।
सभासदों की अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रमुख छः सूत्रीय माँगे रखे है जिसमें (१)नगर में नवीन गृहकर (हाउस टैक्स) की वसूली पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
(२) आउटसोर्सिंग कर्मियों का संपूर्ण ब्योरा सार्वजनिक किया जाए।
(३) बोर्ड बैठकों में पारित सभी विकास प्रस्तावों को धरातल पर लागू किया जाए।
(४) आउटसोर्सिंग कर्मियों के दुरुपयोग की रोक सुनिश्चित हो।
(५) पालिका से जुड़े सभी विवादित प्रकरणों की निष्पक्ष और पारदर्शी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
(६) नगर विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए।
धरना स्थल पर इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
धरना और विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से रजनीकांत उपाध्याय, राकेश प्रजापति, प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, सुरेंद्र चौधरी साहू, अंजनी गुप्ता, मनीष यादव, शिवबचन यादव, उमराव यादव, मोहन राम, और आशीम खां सहित बड़ी संख्या में अन्य सभासद एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कानपुर में कड़ी जांच के बाद मिला पीईटी अभ्यर्थियों को प्रवेश, गहने तक उतरवाए
Kanpur Nagar30 Oct

कानपुर में कड़ी जांच के बाद मिला पीईटी अभ्यर्थियों को प्रवेश, गहने तक उतरवाए

जिला-कानपुर नगर शुभम अवस्थी रिपोर्टर सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को लेकर शुक्रवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, मुआवजे की उठी मांग
Ghazipur30 Oct

चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, मुआवजे की उठी मांग

उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में सभासदों का 23वें दिन भी धरना जारी, 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
Ghazipur30 Oct

जमानियां में सभासदों का 23वें दिन भी धरना जारी, 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विकास सिंह (7499406789) जमानियां (गाजीपुर) नगर पालिका परिषद जमानियां में आज दिनांक 30अक्टूबर को जनहितैषी मांगों और विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के NSS द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
Ghazipur30 Oct

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के NSS द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे…

पूरी खबर पढ़ें →
जमानियां में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता
Ghazipur30 Oct

जमानियां में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता

विकास सिंह ( 7499406789) जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’…

पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।
Ghazipur30 Oct

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार (जेल) गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।

उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर 9140875060 गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!