Ghazipur
मुसहर समाज के लोगों की पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उर्फी रिज़वी गाजीपुर
मुसहर समाज के लोगों की पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
गाजीपुर। जनपद के शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम यूसुफपुर में मुसहर समाज के लोगों को आवंटित आवासीय पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति पर पट्टे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, मुसहर समाज के लोगों को वर्ष 2008 में आवासीय भूमि का पट्टा आवंटित किया गया था। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उक्त जमीन पर कब्जा किए हुए है। जब पट्टाधारक अपने जमीन से कब्जा हटाने की बात कहते हैं, तो उन्हें गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी जाती है और डराया-धमकाया जाता है।
इस संबंध में शिवकुमार पुत्र सेवक, पिंटू पुत्र मुन्ना, लग्गी बनवासी पुत्र लखनदर, रीना बनवासी, सुभाष और बुधावन ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ितों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पट्टे की जमीन को कब्जामुक्त कराने और धमकी देने के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी गाजीपुर। ग्रामीणों को बैंकिंग…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर 'पूजा ज्वेलर्स' में चोरी, डेढ़ से दो किलो चांदी पार;…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर *विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर से विवाह समारोह में पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सपा ने जताई नाराजगी, एसपी से मिलकर…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी संवाददाता ग़ाज़ीपुर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर दिनांक: 17 नवंबर 2026 स्थान: गाजीपुर जनगणना-2027 के…
पूरी खबर पढ़ें →
बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के…
पूरी खबर पढ़ें →