BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

*विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न*

17 Nov 2026, 10:48 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न* - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

उर्फी रिज़वी गाजीपुर

*विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न*

गाजीपुर, 17 नवम्बर – अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, नाम अपमार्जित कराने, प्रविष्टियों में त्रुटियों का संशोधन कराने, मतदाता पहचान पत्र में परिवर्तन तथा दिव्यांग निर्वाचकों की मार्किंग के लिए प्रयुक्त होने वाले फार्म-6, 7 एवं 8 के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।
उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को यह भी अवगत कराया कि आवेदक फार्म-6 एवं 8 में स्वेच्छा से आधार नंबर उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाताओं को Voter Service Portal (voters.eci.gov.in) एवं ECINET एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करने की अपील की। ऐसे आवेदनों पर आधार आधारित ई-हस्ताक्षर (e-sign) के माध्यम से निर्वाचन द्वारा इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण अवधि में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का विवरण फार्म-9, 10, 11, 11ए एवं 11बी के माध्यम से संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सूचना पट्ट पर प्रदर्शित किया जाएगा तथा जनपद की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। इसकी सॉफ्ट कॉपी प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाली बैठकों में राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे सूची का अवलोकन कर किसी भी नाम के परिपेक्ष में आक्षेप कर सकते हैं।
उन्होंने सभी राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि नवीन मतदेय स्थलों की सूची जो उन्हें उपलब्ध कराई गई है, के अनुसार बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती कर इस कार्यालय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दे। साथ ही अवगत कराया कि बीएलओ प्रत्येक दिन अधिकतम 10 बीएलओ तथा पुनरीक्षण अवधि में 30 आवेदन फार्म बीएलओ को जमा कर सकता है। बीएलओ आवेदन प्रपत्रों की सूची के साथ यह घोषणा पत्र भी प्रस्तुत करेगा कि उसने आवेदन प्रपत्रों में दिए गए विकल्पों का व्यक्तिगत रूप से सत्यापन किया है तथा वह सही है।
बैठक के अंत में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराते हुए अपेक्षा की गई कि सूची का भली-भांति अवलोकन कर ली तथा यदि किसी प्रकार की त्रुटि परिलक्षित होती है तो अवगत कराते कर दे जिससे त्रुटियों को दूर कराया जा सके।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी से जिला कार्यालय मंत्री राजन प्रजापति, आम आदमी पार्टी से उपाध्यक्ष जावेद अहमद, समाजवादी पार्टी से जिला सचिव एवं प्रभारी मतदाता सूची राजेश कुमार यादव, बहुजन समाज पार्टी से जिला सचिव आदित्य नरायन सिंह कुशवाहा तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सदस्य रविकान्त राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण
Sitapur17 Nov

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण। |एन सी वर्मा|। सीतापुर | जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन
Sitapur16 Nov

आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन महोली, सीतापुर।…

पूरी खबर पढ़ें →
BB India News • ताज़ा खबर
Ghazipur16 Nov

पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर को लखनऊ में शिक्षकों का जुटान

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिपोर्ट पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव पद पर हुईं मनोनीत
Ghazipur16 Nov

पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव पद पर हुईं मनोनीत

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना
Ghazipur16 Nov

अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!