BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 30 नवंबर तक सड़कों की मरम्मत पूरी करने का अल्टीमेटम

18 Nov 2026, 11:26 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 30 नवंबर तक सड़कों की मरम्मत पूरी करने का अल्टीमेटम - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, 30 नवंबर तक सड़कों की मरम्मत पूरी करने का अल्टीमेटम

गाजीपुर। विकास कार्यों में देरी और जनसमस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कड़ा रुख अपनाया। राइफल क्लब सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, आवास और रोजगार सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यों पर विशेष जोर रहा। मंत्री ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से जनपद में कुल सड़कों की लंबाई, अब तक हुई मरम्मत और 30 नवंबर तक पूरी होने वाली सड़कों का ब्योरा मांगा। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

हर घर नल योजना की धीमी प्रगति पर भी मंत्री ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने और संबंधित कंपनी व ठेकेदारों की कार्यशैली की जांच कराने के निर्देश दिए। फंड के अभाव में जहां काम रुका है, उसकी भी जानकारी मांगी। वहीं बिजली विभाग को जर्जर तारों और लटकते बिजली के तारों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

आवास योजना की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। दस्तावेजों की कमी होने पर आवेदकों को स्पष्ट जानकारी दी जाए। रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कॉलेजों और विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित कर युवाओं को रोजगार के अवसरों की जानकारी देने तथा रोजगार मेलों को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए।

कानून व्यवस्था की समीक्षा में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंत्री को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

बैठक में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सुभासपा अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, सीडीओ आलोक प्रसाद, एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी
Ghazipur18 Nov

गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी

गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी गाजीपुर। ग्रामीणों को बैंकिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
*विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न*
Ghazipur17 Nov

*विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न*

उर्फी रिज़वी गाजीपुर *विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक…

पूरी खबर पढ़ें →
विवाह समारोह में पुलिस की कार्रवाई से समाजवादी पार्टी ने जताई नाराजगी
Ghazipur17 Nov

विवाह समारोह में पुलिस की कार्रवाई से समाजवादी पार्टी ने जताई नाराजगी

उर्फी रिज़वी गाजीपुर से विवाह समारोह में पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सपा ने जताई नाराजगी, एसपी से मिलकर…

पूरी खबर पढ़ें →
-2027 के द्वितीय एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा
Ghazipur17 Nov

-2027 के द्वितीय एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा

उर्फी रिज़वी संवाददाता ग़ाज़ीपुर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर दिनांक: 17 नवंबर 2026 स्थान: गाजीपुर जनगणना-2027 के…

पूरी खबर पढ़ें →
बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के बाद चालक फरार
Ghazipur17 Nov

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के बाद चालक फरार

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!