Kaimur (Bhabua)
रामगढ़ में सवर्ण समाज का विशाल प्रदर्शन: UGC नियमों के विरोध और सवर्ण आयोग के गठन की उठी मांग
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रामगढ़ (कैमूर, बिहार) 19 सितंबर 2026, दिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे से ही रामगढ़ में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संघ के बैनर तले आयोजित इस विशाल सभा और प्रदर्शन में बिहार राज्य के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के जमानिया तहसील क्षेत्र से भी हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
*प्रमुख मांगें और केंद्र सरकार को अल्टीमेटम*
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के समक्ष मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें रखी हैं, जिन्हें समाज के अधिकारों और हितों के लिए बेहद जरूरी बताया गया है:
१- प्रदर्शनकारियों की पहली मांग है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के हालिया विवादित नियमों को तुरंत प्रभाव से रोलबैक बिना समय गंवाए वापस किया जाए।
२- आरक्षण व्यवस्था को वर्तमान जातिगत स्वरूप के बजाय पूरी तरह से आर्थिक आधार (Economic Basis) पर लागू किया जाए, जिससे वास्तव में जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
३- सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा के लिए अविलंब 'सवर्ण आयोग' (Savarna Commission) का गठन किया जाए।
*ज्ञापन सौंपने का सिलसिला और आगे की रणनीति*
इससे पूर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संघ के बैनर तले उत्तर प्रदेश के जिला गाज़ीपुर,तहसील जमानिया रामलीला मैदान में भी बीते 7 सितंबर 2026 को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर वहां महामहिम राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन (पत्रक) उपजिलाधिकारी (SDM) जमानिया के माध्यम से सौंपा गया था।
आयोजकों का कहना है कि यह केवल कुछ मांगें मात्र नहीं हैं, बल्कि देश में आरक्षण व्यवस्था और सामाजिक न्याय के सही सुधार के लिए एक आवश्यक कदम है। यदि सरकार समय रहते इन मुद्दों पर संज्ञान नहीं लेती है, तो इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन महोली, सीतापुर।…
पूरी खबर पढ़ें →
विकास सिंह/मुकेश श्रीवास्तव गाजीपुर, 06 नवंबर जन ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार के…
पूरी खबर पढ़ें →
जमानिया (गाजीपुर) हाल ही में आए अर्नव तूफान और क्षेत्र में हुई मूसलाधार अतिवृष्टि (भारी बारिश) के कारण…
पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत के निर्माण में गुरुकुलीय शिक्षा की भूमिका अहम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु * गुरुकुल कुरुक्षेत्र में स्वामी…
पूरी खबर पढ़ें →
जमानिया (गाजीपुर) | 30 अक्टूबर 2026 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण सीतापुर। श्री…
पूरी खबर पढ़ें →