Sitapur
सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सीतापुर में 600 एनसीसी कैडेटों को दिया गया नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण
सीतापुर। श्री कृष्णा कॉलेज, अहमद नगर में चल रहे 22 यू०पी० वाहिनी एनसीसी के CATC-223 कैंप में कैडेटों को नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी एवं नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस विशेष सत्र में लगभग 600 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उप नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा) श्री वेद प्रकाश ने नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968, इसके कानूनी आधार और संगठनात्मक ढांचे पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा केवल आपात स्थिति में मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनजीवन की रक्षा, नुकसान को कम करने और प्रशासन व जनता के बीच मजबूत समन्वय बनाने का तंत्र है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को आग, भूकंप जैसी प्राकृतिक व मानव-निर्मित आपदाओं के समय सुरक्षित व्यवहार, चेतावनी संकेतों की पहचान, त्वरित निकासी, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन संचार व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
उन्होंने जोर देकर कहा कि एनसीसी कैडेट अपने अनुशासन और सेवा भावना के बल पर नागरिक सुरक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ बन सकते हैं। इस अवसर पर 22 यू०पी० वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राज कुमार सिंह तथा प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शाहमीर अब्दी ने मुख्य वक्ता श्री वेद प्रकाश को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
प्रशिक्षण सत्र में नागरिक सुरक्षा कार्यालय के मास्टर ट्रेनर श्री विकास मिश्र और श्री श्लोक ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के एएनओ, सैन्य अधिकारी और प्रशिक्षण स्टाफ मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के…
पूरी खबर पढ़ें →
नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण। |एन सी वर्मा|। सीतापुर | जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
एन सी वर्मा सीतापुर | सूचना आयुक्त डॉ0 दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि अनेक परियोजनाओं के क्रियान्वयन से…
पूरी खबर पढ़ें →
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान | एन सी वर्मा,| सीतापुर | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिपोर्ट पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →