Ghazipur
दिव्यांग जनों को दिया ट्राई साइकिल जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिंह ने
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिजवी की रिपोर्ट गाजीपुर
गाजीपुर में सामाजिक अधिकारिता शिविर, 317 दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों को मिले 48 लाख के सहायक उपकरण
गाजीपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को विकास भवन के निकट स्थित ऑडिटोरियम हॉल में सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जखनियां विधायक बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, समाजसेवी अभिनव सिन्हा सहित जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में पूर्व में परीक्षण शिविरों के माध्यम से चिन्हित लाभार्थियों में से 317 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को लगभग 48 लाख रुपये मूल्य के 1035 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। एडिप योजना के अंतर्गत 999 दिव्यांगजनों तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 1494 वरिष्ठजनों को चिन्हित किया गया था।
वितरित उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, फोल्डेबल वॉकर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, नी ब्रेस, एलएस बेल्ट, सुगम्य केन, सिलिकॉन कुशन सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण शामिल रहे।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा जिला प्रशासन गाजीपुर के सहयोग से किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों की दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने के साथ उन्हें अधिक स्वावलंबी बनाने में सहायक होंगे।
समारोह में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी तथा एलिम्को कानपुर के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। लाभार्थियों के बीच उपकरण वितरण के दौरान शिविर परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
🪔 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लक्ष्मी प्रेरणा महिला ग्राम संगठन ने किया दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम निराला…
पूरी खबर पढ़ें →उमर अब्दुल्ला की लद्दाख के नेताओं को सलाह, केंद्र के मौखिक आश्वासनों पर न करें भरोसा जम्मू-कश्मीर के…
पूरी खबर पढ़ें →सरकार ने किया सेंसर बोर्ड का पुनर्गठन, प्रीति जिंटा, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी समेत 18 नए…
पूरी खबर पढ़ें →खाड़ी में होने वाला है कुछ धुआंधार, सीक्रेट मीटिंग कर रहे अमेरिका, इजरायल और 7 अरब देश, बढ़ी…
पूरी खबर पढ़ें →सऊदी अरब पर हमले से खुली ‘मक्का पैक्ट’ की पोल, पाकिस्तान बोला-यह डिफेंसिव... सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट गाजीपुर ग्रामीण स्टेडियमों में गूंजा संकल्प, पीआरडी जवानों ने भी जलाए दीप गाजीपुर। संकल्प…
पूरी खबर पढ़ें →