ताज़ा ख़बरें

वापस लौटा दंतैल हाथी : बालोद , गुरुर वन परिक्षेत्र के 30 गांवों में अलर्ट जारी

धमतरी के गंगरेल क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से दिखाई दे रहा दंतैल हाथी अब बालोद जिले में प्रवेश कर चुका है।शनिवार सुबह गुरुर वन परिक्षेत्र के कई गांवों में इलाके में इसके पदचिन्ह मिले,देर रात यह ग्राम अलौरी के आसपास घूमता देखा गया | इसके बाद रविवार सुबह करीब 9:00 बजे वन विभाग ने बोरिद कला वन परिसर में हाथी की मौजूदगी की पुष्टि की।

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

धमतरी के गंगरेल क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से दिखाई दे रहा दंतैल हाथी अब बालोद जिले में प्रवेश कर चुका है।
शनिवार सुबह गुरुर वन परिक्षेत्र के कई गांवों में इलाके में इसके पदचिन्ह मिले,देर रात यह ग्राम अलौरी के आसपास घूमता देखा गया | इसके बाद रविवार सुबह करीब 9:00 बजे वन विभाग ने बोरिद कला वन परिसर में हाथी की मौजूदगी की पुष्टि की।

वन विभाग ने अधिकारियों के अनुसार यहाँ वही दंतैल हाथी है जो 7 सितंबर को महामाया क्षेत्र के बालोद पहुंचा था।2 दिन रुकने के बाद यहाँ गुरुर रोते हुए धमतरी जिले के गंगरेल क्षेत्र चला गया था।

गंगरेल में सड़कों पर घूमते इसके कई वीडियो भी सामने आए थे।अब यह हाथी दोबारा बालोद की सीमा लौट आया है और संभावना है कि यह डौंडी क्षेत्र की ओर आगे बढ़ सकता है। वन विभाग के अनुसार आमापानी, बोरिद कला, मुड़खुसरा,कर्रेझर,नएकुरा,बालोदगहन, जगतरा और सोहतरा गांव को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

1 दिन पहले मुकेसरा,अमोरी, भैसमुड़ी, पोंड, मुजालगोंदी कंकालिन मरकाटोला नांगबेलटी, कर्रेझर,नैकुरा और अमलीपारा में मुनादी कराई थी। अब डौंडी क्षेत्र में मुनादी जारी है ताकि हाथी के उस दिशा में बढ़ने की स्थिति में ग्रामीण को पहले से सतर्क किया जा सके।
वन विभाग ने ग्रामीण से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाए,सतर्क रहें और हाथी दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!