सिद्धार्थनगर 

जिला‌ निर्वाचन अधिकारी‌ ने नोडल अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में ली बैठक

लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की तैयारियों का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए की गयी समस्त तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर तथा समस्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी से वाहन के लॉगबुक वितरण के बारे में जानकारी चाही गयी। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पेट्रोल पम्प चिन्हित कर दिया गया तथा लॉगबुक का वितरण करा दिया गया है। ए.आर.टी.ओ. द्वारा बताया गया कि आवश्यकतानुसार वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन बूथो पर बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती उन बूथो पर छोटे वाहन लगाये जाये। सभी वाहनों का रूट चार्ट, पार्टी आदि का मिलान कर ले। वाहनो को रिजर्व में भी रखे। मतदान कार्य में लगे अन्य कार्मिको का मतदान कराने हेतु लाइब्रेरी में व्यवस्था कराने हेतु उपकृषि निदेशक को निर्देश दिया गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को मतदान के दिन कन्ट्रोल रूम को सक्रिय करने का निर्देश दिया। सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्देश दिया। वेवकास्टिंग, शिकायत प्रकोष्ट आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय टेन्ट, पीने के पानी की व्यवस्था, फायर सर्विस, मेडिकल टीम उपलब्ध रहे। इसके साथ ही मतदान बूथो पर दिव्यांग हेतु व्हील चेयर, पीने हेतु पानी, छाया आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। सभी नोडल अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां दी गयी उनका पूर्ण रूप से पालन करना सुनिश्चित करे‌। बैठक में अपर उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव, शशांक शेखर राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपकृषि निदेशक अरविन्द विश्वकर्मा, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी दिनेश राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी वीरेन्द्र गुप्ता, व अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!