Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशराजस्थान

जिला कलेक्टर कमर चौधरी द्वारा किया गया बीट द हिट स्लोगन का विमोचन

सीकर. जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी के निर्देशन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में मंगलवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, सीकर आगार के बस स्टैण्ड पर जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बीट द हिट स्लोगन पोस्टर का विमोचन किया एवं यात्रियों को गर्मी और लू के लक्षण से बचाव के लिए ओ.आर.एस के किट अपने हाथों से यात्रियों को वितरित किए।

हीट द बीट कार्यक्रम में जिला कलेक्टर चौधरी ने उपस्थित बस ड्राईवर, परिचालक, यात्रीगणों को मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन की स्थिति के अनुसार अपना केयर करने एवं ओ.आर.एस किट का इस्तेमाल करने की बात कही।

आगार प्रबंधक मुनकेश लांबा द्वारा जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों का स्वागत किया एवं इस कार्यकम के लिए आभार जताया। उन्होंने यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए।

रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं जिला साक्षरता अधिकारी राकेश कुमार लाटा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर बुधवार 8 मई को श्री कल्याण राजकीय अस्पताल में सोसाइटी द्वारा संचालित सांझी रसोई में बैठक सायं 7 बजे होगी।

कार्यक्रम में सोसायटी सदस्य ईश्वर सिंह राठौड, पन्ना लाल सारडा, मुकेश कुमार, रामचन्द्र नेहरा, प्रमोद अग्रवाल, नवरत्न शर्मा, सैयद शब्बीर अली, सुनील अग्रवाल सचिव,पन्नालाल सारडा कोषाध्यक्ष, राजू मीणा, सुरेश चौधरी, राकेश स्वामी, प्रदीप सिंह राठौड, चित्रा बारेठ उपस्थित रहें।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!