
GST Registration Online: क्या आप GST नंबर लेने के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं, तो रुक जाएं। दरअसल भारत सरकार का GST पोर्टल पूरी तरह से डिजिटल है और आप खुद अपने GST नंबर के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह काम आप खुद बिल्कुल मुफ्त कर सकते हैं, वहीं अगर आप किसी प्रोफेशनल की मदद लें तो आपको 5,000 से 10,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

असल में भारत सरकार का GST पोर्टल पूरी तरह से डिजिटल है। सही डॉक्यूमेंट्स और आधार ऑथेंटिकेशन की मदद से आप खुद अपना GST रजिस्ट्रेशन घर बैठे कर सकते हैं।


