Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

नेठराना में किया पौधारोपण

नेठराना में किया पौधारोपण

गांव नेठराना के सामाजिक कार्यकर्ता श्री घड़सीराम जांगिड़ के 51वे जन्मदिवस के उपलक्ष में 6NTR कल्याण भूमि (शिव कॉलोनी के पास) नेठराना में पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें अच्छे किस्म के पौधे लगाए गए और टैंकरों के माध्यम से 150 पेड़ पौधों में पानी डलवाया गया। पौधारोपण में सहयोग कर्ता सीताराम घोडे़ला, हिरालाल शर्मा, सुरेन्द्र सोढ़, सामाजिक कार्यकर्ता रोहिताश मेघवाल, सुरेन्द्र सहारण (डाक विभाग) पवन वाल्मीकि , शोकिन खां लिलगर, वकिल मेघवाल , इत्यादि ग्रामीण मोजूद रहे। घड़सीराम जांगिड़ के विचार- समाज में रहकर तो सभी लोग काम करते हैं लेकिन मर्यादा में रहकर कोई काम करना अलग बात है। अगर प्रकृति को बचाने के लिए मेरी कही भी जरूरत पड़ेगी तो मैं हर वक्त आपको तैयार मिलूंगा। इन्होंने इंसानियत के नाते अपने जन्मदिवस पर अपना घर अनाथ आश्रम गोगामेड़ी में अनाथ प्यारो को एक समय का भोजन भी करवा कर पुण्य का कार्य किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!