Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशराजस्थान

बाल विवाह रोकथाम के लिए कच्ची बस्तियों में चलाया जागरूकता अभियान

सीकर. राणी सती स्थित कच्ची बस्तियों में नायक विकास सेवा समिति द्वारा मंगलवार को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य बिहारी लाल बालाण ने बाल विवाह रोकथाम कानून 1955 तथा प्रतिरोधक अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बाल विवाह को कानूनी जुर्म बताते हुए रोकथाम के संबंध में बताया। नायक विकास सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद नायक ने छात्र–छात्राओं को बाल विवाह जैसी कुरूतियों एवं रूढ़िवादी परम्पराओं को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम जागरुकता के लिए प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग का होना भी जरूरी बताया। कार्यक्रम के दौरान नायक विकास सेवा समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!