
बांसी। रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में सोमवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में परास्नातक प्रथम वर्ष की राजनीतिशास्त्र की परीक्षा में उड़ाका दल ने नकल करते हुए तीन परीक्षार्थियों को पकड़ा। पकड़े गए नकलचियों के पास से विषय से संबंधित नकल सामग्री पकड़ी गई। महाविद्यालय के केन्द्राध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई ढि़लाई नहीं बरती जाएगी।





