उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमथुरा

श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में 40 दिवसीय श्रीहनुमंत जन्म महोत्सव की धूम

अक्षय तृतीया पर होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

मथुरा।वृन्दावन।अक्रूर घाट स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में गौसेवा मिशन के तत्वावधान में गौ-राष्ट्र रक्षा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ मुक्ति हेतु चल रहे 40 दिवसीय श्रीहनुमंत जन्म महोत्सव के अंतर्गत 7 मई को श्रीहनुमंत आराधन मण्डल के द्वारा प्रातः 9 बजे से सुंदरकाण्ड का सामूहिक पाठ किया जाएगा।इसके अलावा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सप्त दिवसीय अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन दिनांक 8 से 14 मई 2024 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि गौसेवा मिशन के अध्यक्ष, प्रख्यात संत, गौ कृपा मूर्ति स्वामी कृष्णानन्द महाराज “भूरी वाले” के पावन सानिध्य में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में प्रख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्य मृदुलकांत शास्त्री महाराज अपनी सुमधुर वाणी में अपराह्न 4 से सायं 7 बजे तक श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा का रसास्वादन कराएंगे।जिसमें देश के अनेक प्रख्यात संत, विद्वान, धर्माचार्य एवं विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति भाग लेगे।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!