Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

*भाजपा केंद्र में वापिस नहीं आयेगी। भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी करती है और जुमलेबाजी पार्टी है। बसपा सुप्रीमो मायावती*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

*भाजपा केंद्र में वापिस नहीं आयेगी। भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी करती है और जुमलेबाजी पार्टी है। बसपा सुप्रीमो मायावती*

मैनपुरी,2 मई मैनपुरी के क्रिश्चियन कॉलेज के खेल मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा केंद्र में वापिस नहीं आयेगी। भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी करती है और जुमलेबाजी पार्टी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जुमलेबाजी काम नहीं आयेगी।

उन्होंने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही कांग्रेस के हाथों से सत्ता गयी । केंद्र और राज्य कांग्रेस के हाथ से निकलते चले गए।

 

मायावती ने कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी पर भी प्रहार किए।बसपा पार्टी करके दिखाने में विश्वास रखती है और अन्य पार्टियां घोषणा पत्र जारी कर जनता को गुमराह करने का काम करती हैं।

 समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी मैनपुरी में दूसरे या तीसरे नम्बर पर आ सकता है। बसपा के प्रत्याशी किसी को हराने या जिताने के लिए नहीं लड़ रहे,बल्कि जीतने के लिए लड़ रहे हैं। मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से बसपा प्रत्याशी जीत रहे हैं।

मायावती ने मैनपुरी की जनता से बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव को भारी बहुमत से जिताने की अपील की है। मैनपुरी में आज की रैली में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि जनता बसपा के साथ है और बसपा ही मैनपुरी सीट से विजयी होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!