सिद्धार्थनगर 

जिला कारागार सिद्घार्थनगर का किया गया मासिक निरीक्षण

चिकित्सालय एवं भोजनालय का निरीक्षण किया गया और बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ किया गया

सिद्धार्थनगर. उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर विरजेन्द्र कुमार सिंह के आदेश के क्रम में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/ एफ.टी.सी.-१/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार सिद्घार्थनगर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय एवं भोजनालय का निरीक्षण किया गया और बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ किया गया। साथ ही जिला जेल में स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया और बंदियों को प्राप्त सुविधाओं के संबंध में पूछताछ किया गया, जिस सम्बन्ध में बंदियों द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोर्इ समस्या जिला कारागार में नहीं है। उक्त बैरक में निरूद्घ बंदिगणों को जेल मैनुअल के बारे में, जिला कारागार सिद्घार्थनगर में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी। निरीक्षण के दौरान अभिषेक चौधरी अधीक्षक जिला कारागार,राजेश कुमार पाण्डेय जेलर, प्रदीप कुमार सिंह डिप्टी जेलर व जिला कारागार सिद्घार्थनगर के कर्मचारीगण तथा जेल पी०एल०वी० उपस्थित रहे। यह जानकारी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-१/ प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्घार्थनगर ने दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!