अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमैनपुरी

कुरावली पुलिस ने 1200000 की अवैध शराब संग दो अभियुक्त किए गिरफ्तार।

कुरावली* पुलिस को मिली बड़ी सफलता , ट्रेक्टर के थ्रेसर में छिपा कर ला रहे अवैध शराब संग दो युवकों को किया गिरफ्तार। लाखो की कीमत में थी शराब, शातिराना तरीके से हरियाणा से ला कर बिहार ले जा रहे थे अवैध शराब। कुरावली पुलिस और एस ओ जी की सयुक्त टीम ने 12 अप्रैल दिन शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर शरीफपुर, एटा बोडर पर चेकिंग के दौरान एटा की ओर से आ रहे एक ट्रेक्टर थ्रेसर के टापे में शातिराना तरीके से अवैध शराब छिपा कर ले जा रहे थे जिनको गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान टापे में छिपी शराब जिसकी कीमत लगभग 1200000 बताई जा रही है के साथ दो अभियुक्त भी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम राजेश पुत्र आजाद सिंह और दीपक पुत्र श्री कृष्ण निवासीगण रिठाल, रोहतक, हरियाणा बताया, और अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि ये शराब हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। बिहार में शराब बंदी के कारण ऊंचे दामों में इसकी बिक्री होती हे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!