अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सिवनी-मंडला मार्ग में जानलेवा हुए गड्ढे लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से फिर गईं 3 जानें

एसएफ जवानों से भरे वाहन और कार की टक्कर

रवि चक्रवती वंदे भारत न्यूज केवलारी

 

कुछ दिन पूर्व भी 2 नवयुवकों ने इन्ही गढ्डों में तोड़ा था दम

सिवनी केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत धानागढ़ के पास रात करीब एक बजे पुलिस जवानों से भरी बस और कार में हुई टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 26 जवान घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिले के केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत धानागढ़ के समीप देर रात्रि एक सड़क हादसा हो गया। जहां पुलिस बल से भरी बस क्रमांक MP 03 A 6018 एवं कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। और 26 जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंडला निवासी कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर मंडल वापस जा रहे थे। तथा मंडल तरफ से एक बस पुलिस जवानों को लेकर सिवनी तरफ की जा रही थी। जहां लगभग रात्रि 1 बजे धानागढ़ के समीप दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार में सवार मंडल निवासी अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी, पुरूषोत्तम उर्फ काजू महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं बस में सवार लगभग 26 जवान भी घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने केवलारी पुलिस और 108 वाहन में दी। जहां एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को समुदाय सिविल अस्पताल केवलारी लाया गया जहां निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और कार चालक पुरुषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां सड़क पर गड्ढे हैं। जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा बनाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!