अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंहरियाणा

चुनाव से पहले तथा चुनाव के समय विभाग में प्रत्येक स्तर के अधिकारी को अपने उत्तरदायित्वों की जानकारी होनी चाहिए डीसीपी हिमाद्रि कौशिक

चुनाव से पहले तथा चुनाव के समय विभाग में प्रत्येक स्तर के अधिकारी को अपने उत्तरदायित्वों की जानकारी होनी चाहिए डीसीपी हिमाद्रि कौशिक

*–डीसीपी नें अचानक थाना पहुंचकर थाना व पुलिस चौकियो प्रभारी को दिए निर्देश,*

पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक नें आज पुलिस चौकी बरवाला,मौली तथा थाना रायपुररानी में अचानक थाना में पहुंचकर थाना के अंदरुनी व बाहरी तथा थाना व पुलिस चौकी के रखरखाव इत्यादि का जायजा लेते हुए निर्देश जारी किए गये ।
पुलिस उपायुक्त नें अचानक थाना रायपुररानी व पुलिस चौकी बरवाला में पहुंचकर निरिक्षण किया । थाना रायुपुररानी में थाना प्रभारी सुखबीर सिह से बातचीत करते दिशा निर्देश जारी किए गये । इसके अलावा थाना प्रभारी सुखबीर सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि थाना में किसी भी सूरत में लम्बित शिकायत व मामला बर्दाश्त नही किया जायेगा और थाना में आनें वालें हर पीडित व्यक्ति की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनें और तुरन्त कार्रवाई करें ताकि शिकायकर्ताओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, तुरंत समाधान करें ।
इसके अलावा पुलिस उपायुक्त पंचकूला ने थाना रायपुररानी प्रभारी सुखबीर सिंह व पुलिस चौकी बरवाला उप निरिक्षक गुरपाल सिंह व पुलिस चौकी मौली उप.नि. सिंघ राज को हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार में लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और पुलिस उपायुक्त नें जिला के सभी पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियो को आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने बारे कहा गया इसके अलावा कहा कि चुनाव से पहले तथा चुनाव के समय पुलिस विभाग में प्रत्येक स्तर के अधिकारी को अपने उत्तरदायित्वों की जानकारी होनी चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल सके । कोई भी अधिकारी चुनाव ड्यूटी को लेकर अपने मन में किसी प्रकार का संशय ना रखें और उसे समय रहते दूर कर लें ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!