Uncategorizedताज़ा ख़बरें

पंजाब पुलिस का फ्लैग मार्च

लोक सभा चुनाव क़ो देखते हुए स्पेशल फोर्स क़े साथ मिल कर पंजाब पुलिस का फ्लैग मार्च

आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर डी एस पी फगवाड़ा की अगवाई में निकाला गया फ्लैग मार्च

रिपोर्टर
तरनप्रीत सिंह
फगवाड़ा /पंजाब

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर लोगों में सुरक्षा भावना और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पंजाब के कपूरथला जिला के फगवाड़ा शहर में डी एस पी जसप्रीत सिंह की अग़वाई में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर एक फ्लैग मार्च निकाला, यह फ्लैग मार्च डी एस पी फगवाड़ा कार्यालय से शुरू होकर पूरे शहर में होता हुआ सुभाष नगर चौक संपन्न हुआ,जिसमें सब डिवीजन फगवाड़ा से संबंधित चार पुलिस थानों की फोर्स शामिल थी, डी एस पी जसप्रीत सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लक्ष्य से हमारी टीम पूरी तनदेही से काम कर रही है और लोग बिना किसी डर के अपनी वोट का इस्तेमाल करें, उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग कर इस चुनाव को सफल करें

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!