ताज़ा ख़बरेंदेवास

देवास कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता

सोने की चेन, 01 पल्सर गाड़ी मोबाइल सहित करीब 2 लाख रूपये का माल जब्त  

देवास। दिनांक 17 03.2024 को मोतीबंगला देवास की रहने वाली रिटायर्ड स्कूल टीचर फरियादिया उमा भारती पितारामचन्द्र भारती ने कोतवाली थाना आकर रिपोर्ट लिखवाई थी कि अपने घरके सामने सब्जी के ठेले पर से सब्जी खरीदते समय बिना नबर की एक काले रंग की मोटर साईकिल पर सवार मुँह पर केसरिया रंग के गमछे पहने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादिया के गले में पहनी हुई सोने की चैन को झपटा मारकर गले से चैन छीनकर उसकी मोटर साईकिल से भागना बताया था,फरियादि की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध थाना प्रभारी कोतवाली दीपक सिंह यादव एवं थाना कोतवाली टीम द्वारा शहर देवास से बाहर जाने वाले रास्ते एवं टोल के सीसीटीव्हीपू्टेज चैक किए गये जिसमें इन्दौर भोपाल के हाइवे पर फरियादि द्वारा बताये हुलिया का व्यक्ति पल्सर मोटरसाईकिल से दिखा। करीबन 750 सी.सी.टी.वी फुटेज को चैक करने के बाद शातिर चैन स्नेचर फिरोज उर्फ लोटीया पिता शफीक खान निवासी मकान नं. 264 गलीनं. 03 सलीम चोक काजी केम्प भोपाल के रुप में शातिर आरोपी की पहचान हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त पल्सर मो.सा, एक किपेड मोबाईल व 01 सोने की चैन जब्त की गई है जिसकी कुलकीमत करीब 2 लाख रूपये है। आरोपी ने पृछताछ में बताया कि दिनांक 20.03.2024 को जिला सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र सेएक महिला के गले से सोने की चैन एवं दिनांक 22.03.2024 को जिला विदिशा के गंजबासौदा थाना क्षेत्र से एक महिला के गले सेसोने की चैन को लूट करना स्वीकार किया । उक्त आरोपी का आपराधिक रिकार्ड देखते आरोपी के विरूद्ध मध्यप्रदेश के विभिन्नशहरो के थानों तथा उ्तरप्रदेश के झांसी शहर सहित करीब 31 आपराधिक प्रकरण लूट व अन्य गंभीर धाराओ के दर्ज है।जप्तशदा सामग्री : -आरोपी के पास से 01 सोने की चेन 01 पल्सर मो. सा. सहित करीब 2 लाख रूपये का माल जब्त किया गया है।

सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना कोलवाली दीपक सिंह यादव, उ.नि. सचिन सोनगरा, प्र.आर मनोज पटेल, प्र.अर रवि गरोडा, प्र.आर सूनील देथलिया, प्र.आर हेमंत डाबी, प्र.आर जितेन्द्र पटेल, आरक्षक नवीन देथलिया, मनीष देथलिया का सराहनीय योगदान रहा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!