सिद्धार्थनगर 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा, डुमरियागंज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

आसपास संचालित मेडिकल स्टोर एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण करने हेतु उपजिलाधिकारी डुमरियागंज एवं ड्रग इंस्पेक्टर को दिया निर्देश

सिद्धार्थनगर. जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा, डुमरियागंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसूता कक्षा दवा वितरण कक्ष एवं अन्य का निरीक्षण किया गया। दवा वितरण कक्ष में दवा स्टॉक रजिस्टर एवं दवा वितरण रजिस्टर ना दिखाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास संचालित मेडिकल स्टोर एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण करने हेतु उपजिलाधिकारी डुमरियागंज एवं ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया गया। मेडिकल स्टोर एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!