ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम के. दोराइस्वामी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पटना में निर्माणाधीन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साइंस सिटी को लेकर विस्तार से चर्चा की.
ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम के. दोराइस्वामी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पटना में निर्माणाधीन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साइंस सिटी को लेकर विस्तार से चर्चा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि वो पटना में निर्माणाधीन साइंस सिटी को विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं ताकि विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों खासकर ऐतिहासिक और समृद्धशाली अतीत को धारण करने वाली पुण्य भूमि बिहार एवं पाटलिपुत्र की भूमिका को भी स्मारित कराया जा सके. मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम के परिभ्रमण उपरांत अपने अनुभवों को भी साझा किया. भारतीय उच्चायुक्त ने खगोलीय गणना एवं गणितीय विश्लेषण के क्षेत्र में प्राचीन बिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार ने पूरी दुनिया को इस क्षेत्र में ज्ञान की रोशनी दिखाई है. बिहार में नई साइंस सिटी में इससे जुड़ी जानकारियां और सामग्रियां लोगों को अपने गौरवशाली अतीत से रु-ब-रु कराएगी. भारतीय उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को साइंस सिटी के निर्माण में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री ने अपने ब्रिटेन दौरे के क्रम में स्कॉटलैंड में जल संसाधन के क्षेत्र में किए जा रहे नवप्रवर्तनों की जानकारी ली. प्राकृतिक रूप से जल संसाधन की प्रचूरता वाले इस प्रदेश में उन्होंने जल के बेहतर इस्तेमाल के विषय में उच्चायुक्त से चर्चा की.उन्होंने जाना कि पेयजल के रूप में नब्बे प्रतिशत घरों में किस तरह से इसकी आपूर्ति की जा रही है. स्कॉटलैंड में जल संचयन और जल को संसाधन के रूप में कैसे बेहतर प्रयोग किया जा सकता है इसे लेकर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से जानकारी ली. बिहार कृषि प्रधान राज्य है और बिहार में भी पानी की प्रचुरता है. उन्होंने वाटर मैनेजमेंट के संबंध में नवीन प्रयोगों को बिहार में भी अमल में लाने को लेकर चर्चा की. उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रशंसा की और जल संसाधन के बेहतर प्रबंधन को लेकर बिहार के गंभीर प्रयासों की चर्चा की. मुख्यमंत्री का ब्रिटेन दौरा कई अर्थों में बिहार की प्रगति का नया अध्याय होगा. मुख्यमंत्री का ये दौरा जहां साइंस सिटी को विश्व पटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा वहीं हर साल बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित होने वाले बिहार के लिए बेहतर जल प्रबंधन में भी मदद मिलेगी. ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि बिहार में ऑईकॉनिक एवं विश्वस्तरीय साइंस सिटी के निर्माण में वो हरसंभव सहयोग करेंगे और विज्ञान के क्षेत्र में बिहार के योगदान को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे. डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कंसल्टेंट पारस्परिक सहयोग हेतु समन्वय करेंगे. इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा भी उपस्थित थे. CM 103/10.03.2024 यू.के. सेवा दल के जत्थेदार बाबा मोहिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया। ------------------ पटना 10 मार्च 2024 यू.के. सेवा दल के जत्थेदार बाबा मोहिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से उनकी लंदन यात्रा के क्रम में मुलाकात कर यू.के. सेवा दल की ओर से उन्हें सम्मानित किया। बाबा मोहिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में सिखों को बढ़ाने में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अहम भूमिका है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 350वाँ प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन कराकर पूरी दुनिया के सिखों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि राजगीर में भव्य गुरुद्वारा का निर्माण भी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रयासों से ही संभव हो सका है। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री संजय कुमार झा, उपस्थितथे।: *साइंस म्यूजियम ग्लॉसगो का राज्य सरकार के पदाधिकारियों ने किया परिभ्रमण* पटना, 10 मार्च 2024 :- बिहार सरकार के पदाधिकारियों के दल( delegation) द्वारा लंदन दौरा के क्रम में स्कॉटलैंड के ग्लॉसगो साइंस सेंटर का आज परिभ्रमण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की परिकल्पना के अनुरूप पटना में निर्माणाधीन डॉ. ऐ.पी. जे. अब्दुल कलाम साइंस सेंटर को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के उद्देश्य से बिहार सरकार के डेलीगेशन द्वारा ग्लास्गो साइंस सेन्टर का भ्रमण किया गया है। राज्य सरकार के पदाधिकारियों द्वारा स्कॉटलैंड के ग्लॉसगो साइंस सेंटर की एक-एक चीजों का गहराई से अध्ययन किया गया। ग्लॉसगो स्कॉटलैंड का सबसे बड़ा शहर है। पैसिफिक क्षेत्र में ग्लॉसगो साइंस सेंटर स्थित है। यहां तीन प्रमुख इमारतों में विज्ञान केंद्र का निर्माण किया गया है।ग्लासगो साइंस सेंटर आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद है जो कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में क्लाइड नदी के दक्षिणी तट पर क्लाइड वाटरफ्रंट रीजेनरेशन क्षेत्र में स्थित है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा 5 जुलाई 2001 को ग्लासगो साइंस सेंटर लोगों के लिए खोला गया था। CM 104/10.03.2024 लंदन में प्रवासी बिहारियों ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। पटना 10 मार्च 2023 आज लंदन में प्रवासी बिहारियों ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्हें प्रतीक चिन्ह और और अंग वस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। प्रवासी बिहारियों ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा कि बिहार आपके नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है।प्रवासी बिहारियों ने बिहार के चौतरफा विकास की भी सराहना की। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा भी उपस्थित थे
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा आज नगर के स्कूल के बच्चों के साथ निकाली रैली
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति अभियान के तहत
2 weeks ago
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
3 weeks ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
3 weeks ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
3 weeks ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
3 weeks ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
3 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी