*जन सुराज प्रेस नोट* *दिनांक: 25 फरवरी 2024* *स्थान: सहरसा* *जन सुराज पदयात्रा: 17वां महीना* *जन सुराज पदयात्रा पहुंची सहरसा, ढोल-नगाड़ों के बीच सोनबरसा में प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत, सहरसा के सभी प्रखंडों से आए लोगों ने लगाए 'जन सुराज जिंदाबाद' के नारे* *सहरसा*: जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर रविवार को खगड़िया से होते हुए सहरसा जिले में प्रवेश किया। इस दौरान कई जगहों पर फूलों की माला, अंगवस्त्र पहनाकर लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रशांत किशोर की पदयात्रा में बैंड, ढोल-नगाड़ों के साथ कई जगहों पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। जन सुराज पदयात्रा का स्वागत करने के लिए जिले के 10 प्रखंड से काफी संख्या में लोग आए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ भी देखने को मिली। जिले में प्रशांत किशोर ने लगभग 6 किलोमीटर तक पदयात्रा की। *जन सुराज पदयात्रा के क्रम में 15वें जिला सहरसा पहुँचे प्रशांत किशोर* प्रशांत किशोर बीते 17 महीनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। 2 अक्टूबर 2022 को प्रशांत किशोर ने पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की थी। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया से होते हुए सहरसा पहुंची है। आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर जिले के सभी प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जाएंगे। *5.8 किलोमीटर तक की पदयात्रा* प्रशांत किशोर ने पदयात्रा की शुरुआत देहद खेल मैदान से कर सोनबरसा महाराजा हाई स्कूल के मैदान तक पहुंचे। देहद से सोनबरसा बाजार, बजरंगबली मंदिर होते हुए देहद चिमनी के पास जनसंवाद किया, इस दौरान लोगों ने फूल माला पहनाकर इनका स्वागत किया।
आज थाना समथर को मिली बड़ी कामयाबी पांच मोटरसाइकिल चोरी पकड़ी
4 days ago
गुमशुदा की तलाश
4 days ago
पी ०एम० श्री महाराजा बीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज समथर मैं 3 वर्षीय कीड़ा महोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हुआ
4 days ago
दोनों बच्चों ने अपने पिता का क्या नाम रोशन
4 days ago
आज थाना समथर को मिली बड़ी कामयाबी छः मोटरसाइकिल चोरी पकड़ी
4 days ago
पारिवारिक कलह से आहत छात्रा ने गंगा में लगाई छलांगः
6 days ago
थाना मुलमुला ग्राम मुरलीडीह शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे 06 जूवाडीयानों को पकड़ने में मिली सफलता थाना मुलमुला एवं अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
6 days ago
पैदल यात्रा करते हुए राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मंदिर के लिए कुछ श्रद्धालु रवाना हुए
6 days ago
*उठो..लाल.. आब..आँखे..खोलो..अगर सरकारी विभागों के खिलाफ खबर हजम नही हो तो मीडिया को खण्डन छापने का बोलो।* *रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान* रतलाम समाज की आँखे माने जाने वाला मीडिया अब जिम्मेदारों की आँखों की किरकिरी बनते जा रहे है। घोटाले, घपले, लापरवाहियां, खामियां,लेटलतीफी,मनमानी, रिश्वतखौरी आदि हर तरफ पसरी हुई है, मगर जिम्मेदार इन सभी बुराईयों को मौन स्वीकृति देकर या इन्हे अनदेखा कर इनके कारनामों की परते खोलने वालों पर लगाम कसने की तैयारी कर रहे है। बीते दिनों एक फतवा जारी हुआ है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि प्रत्येक विभाग प्रमुख हर दिन सुबह अखबार पढ़ेगा, पोर्टल आदि खोलेगा और अपने या अपने विभाग से संबधित खबर को पढ़ेगा,देखेगा । अगर खबर सही है तो खबर में बताई गई बुराईयों को दूर करने का त्वरित प्रयास करेगा और अगर खबर विभाग प्रमुख को हजम नही होती है, तो इनकी जिम्मेदारी रहेगी कि वह खबर का खण्डन हर हाल में मीडिया वाले के माध्यम से उसी दिन कराए। अरे….खंडनबाजों…. अगर विभाग प्रमुख और अमला….इतना सजग और सेवाभावी होता तो जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों में 100-100 शिकायती आवेदन हर मंगलवार को नही पहुचते। जनता अपनी परेशानियों से लोहा लेते लेते आंदोलन और चक्काजाम आदि करने को मजबूर नही होती। लोग सूचना का अधिकार की तहत जानकारी लेने के लिए सालों से भटक रहे है और जिला पंचायत जैसे विभाग के अफसर उन्हे कार्यालय बुलाकर निपटाने की तैयारियों को अंजाम देने में लगे है। खंडन परम्परा को हवा देकर इसे स्थापित करने के अखबारों को अधकचरे और समय बैसमय समाचार देने वाले एक विभाग को भी पांबद किया गया है। इस विभाग के जिम्मेदार भी अखबार की कतरन संबधित विभाग के प्रमुख को भेज कर समाचारों में खंडन की संभावना खोजने का प्रयास करेगे। इधर मीडिया भी इतना फ्री नही बैठा है कि कुछ भी छापता छूपता रहे। अखबारों का तो 1 कालम 10 सेंटीमीटर हिस्सा ही लगभग 1 से 3 हजार तक बैठ रहा है। इस हिसाब से अगर सरकारी समाचार को छापकर विभागों को भुगतान के बिल भेजे जाएंगे? तो खर्च का हिसाब हर माह लाखों में बैठेगा। अब इधर अगर कोई जनता की आवाज, परेशानी, उसका शिकायती पत्र आदि मीडिया के माध्यम से उजागर करता है तो उसमें सुधार के प्रयास किए जाना चाहिए। इस तरह के फरमान से उन विभाग वालों की बल्ले बल्ले हो गई है, जो नामचीन और आदतन लापरवाह भ्रष्ट आचरण आदि की लिस्ट में शामिल है। राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण, जल निगम, सडक़ परिवहन आदि विभागों के कारनामों और कार्यप्रणाली को को बीते दिनों दिशा समिति की बैठक में सांसद,विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उजागर बता दिया है कि जिले का विकास किस… अगति की और अग्रसर होता जा रहा है। कई विभागों की फाईले विगत माह से इधर से उधर गोते खा रही है, पहले नीचे वाले अफसर से अवलोकन कराओं और उसके बाद बड़े साहब की स्वीकृति लेने आओं। बहरहाल, अब समय आ गया है कि फरमान जारी करने वालों के दरबार में भांड मिरासियों की तरह इनका गुणगान करो। अगर इनके गायन के अनुसार सुर नही लगाया तो फजीहत हो सकती है। फिलहाल इस फरमान का पालन कौन-कौन, कब-कब करता है, ये आने वाले समय में पता चलेगा, फिलहाल… विभाग प्रमुख अपने विभागों की खबरे पढक़र खंडन-फंडन तैयार करने की तैयारियों का मसौदा तैयार कर रहे है या करवा रहे है।
1 week ago
झोपड़ी में आग लगने से भारी नुकसान सामान जलकर राख; मुआवजे की मांग