Uncategorizedताज़ा ख़बरें

ब्लॉक कार्यालय खाजुवाला में शक्ति वंदन समूह सखी समान समारोह का हुआ आयोजन

महिलाओ को सक्षम करने के बारे बताया

ब्लॉक कार्यालय खाजूवाला में शक्ति वंदन समूह सखी समान समोराह का आयोजन किया गया जिसमे सक्षम महिला व परिवार के साथ समाज व देश को सक्षम बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए परिवार को भी पूरा सहयोग देना चाहिए जिससे देश की आधी आबादी रोजगार से जुड़ सकें ये बात राजीविका ब्लॉक अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने ब्लॉक ऑफिस खाजूवाला में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम में कही प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरडा ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी उन्होनें कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर एकजुटता के साथ इन योजनाओं का लाभ ले सकती है समारोह में राजीविका से जुड़ी 250 से अधिक सक्रिय महिलाओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम में अनमोल सीएलएफ़ खाजूवाला के पदाधिकारी मंजू देवी व सूशीला देवी तथा प्रगति सीएलएफ़ दंतौर से रोशनी देवी व पूजा देवी भावना सीएलएफ़ से रेखा एंव स्टेट बैंक से लॉन मैनेजर सुधीर जी, ग्रामीण बैंक से मैनेजर मोहनलाल आत्रेय, तथा जिला मंत्री विपुल ज्यानी, महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू शेखावत, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल बिरडा अतिथि रूप में मौजूद रहें सभी अतिथियों ने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण कड़ी बनने की प्रेरणा दी तथा विभिन्न वित्तीय सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी दी प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस दौरान रहीशा बानो, लाली कुमारी, रानी देवी, रामनाथ मेघवाल, धर्मेंद्र चंदेल, सहित राजीविका का स्टाफ व कैडर पदाधिकारी मौजूद रहें

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!