Uncategorizedताज़ा ख़बरें

किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

विकास भवन सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर।जौनपुर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

किसान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किसानों की समस्या को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने किसानों को बताया कि खेती में पैसों की जरूरत के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है सभी पीएम किसान लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड बनवाकर आधुनिक खेती कर अपनी समृद्धि कर सकते है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया एवं डा. संदीप कुमार ने रबी फसलों के वेहतर उत्पादन से किसानों को जागरूक किया।

जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राना ने एकीकृत बागवानी , मशरूम यूनिट, शहद और मधुमक्खी पालन से सम्बंधित जानकारी दी। उन्होंने ड्रिप और स्प्रिंकलर और नैनो यूरिया के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी, किसानों को फूलों की खेती,मशरूम की खेती, शहद की खेती करने का सुझाव दिया।

एआर कॉपरेटिव अमित कुमार ने बताया कि जनपद में 15 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू की जा रही है। किसान अपनी नजदीकी क्रय केन्द्र पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। ए आर कॉपरेटिव ने बताया कि जनपद में पर्याप्त नैनो यूरिया भी समितियो पर उपलब्ध है । खुद तो जागरूक हो और अन्य को भी प्रयोग करने के लिए जागरूक करें।

                     इस अवसर पर उपनिदेशक हिमांशु पांडे, जिला गन्ना अधिकारी, एक्सईएन विधुत,सिचाई ,डिप्टी पीडी आत्मा डा.रमेश चन्द्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!