Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई पुलिस भर्ती परीक्षा देकर युवक बाइक से घर जा रहा था।

हरदोई जिले के हरपालपुर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर बाइक से घर जा रहे हरपालपुर की पूर्व प्रधान के पुत्र को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक कार ने टक्कर मार दी । घटना में युवक की मौत हो गई । घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला । हरपालपुर निवासी हितेश मिश्रा 22 की मां शालनी मिश्रा हरपालपुर की पूर्व प्रधान है। शनिवार को हितेश पुलिस भर्ती की परीक्षा देने लखनऊ गया था। देर रात बाइक से वापस गांव जा रहा था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कस्तूरवा गांधी विद्यालय के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार हितेश को टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे गए। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां शालनी और भाई अंकित बिलख पड़े । घटनास्थल से हितेश की बाइक , परीक्षा का प्रश्नपत्र , हेलमेट आदि सामान मिला है। बिलग्राम कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के । लिए भेज गया हैं तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हितेश की शादी एक साल पहले प्रीति के साथ हुईं थी। परीक्षा दे कर हितेश ने प्रीति को फोन किया था। उसने प्रीति से कहा था खाना बना के रखो साथ में आकर खायेगे । प्रीति ने हितेश से रात हो जाने के कारण लखनऊ में ही रुक जाने को कहा था।इस पर हितेश ने उसे बताया कि वो निकल चुका है । प्रीति ने  पति के लिए खाना बना लिया था । मगर हितेश के बारे में दुखद खबर ही पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

अतुल शक्ला बंदे भारत लाइव टीवी न्यूज हरदोई

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!