Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकौशाम्बीताज़ा ख़बरें

कौशाम्बी पुलिस ने कटैया घाट पर मारा छापा

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस ने अवैध खनन पाये जाने पर एक पोकलैंड और 10 ट्रकों को सीज कर दिया है, पूरा मामला थाना सराय अकिल क्षेत्रांतर्गत कटैया घाट का है इस दौरान एसडीएम चायल सौम्य मिश्रा, सीओ चायल भी मौजूद रहे, बतादें कि यमुना क्षेत्र के कटैया घाट पर अवैध खनन की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव द्वारा संज्ञान लेते हुये क्षेत्राधिकारी चायल मनोज सिंह रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक थाना सराय अकिल विनीत सिंह को मौके पर भेजा गया ।जहां पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की गयी तथा अवैध खनन पाये जाने पर मौके से एक पोकलैंड और 10 अदद ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया है वहीं पुलिस ने बताया कि इस सम्बन्ध में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । जिला संवाददाता सूरज श्रीवास्तव कौशाम्बी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!