BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी

18 Nov 2026, 11:26 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी

गाजीपुर। ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत बिरनो ब्लॉक के चक कपिल और बीकापुर गांव में जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। यूनियन बैंक और आरोह फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को बचत, वित्तीय साक्षरता, बीमा और पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

चौपाल में यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख विनय शंकर ने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को बचत की आदत अपनानी चाहिए। अपनी आमदनी के अनुसार नियमित रूप से छोटी-छोटी बचत भविष्य में आर्थिक सुरक्षा का आधार बन सकती है।

जिला अग्रणी प्रबंधक राजदेव कुमार ने कहा कि वित्तीय समावेशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी श्रवण कुमार ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने और बैंकिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

आरोह फाउंडेशन के डीसी रितेश सिंह ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी देते हुए इनके लाभ बताए। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने का आह्वान किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur18 Nov

मुसहर समाज के लोगों की पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

उर्फी रिज़वी गाजीपुर मुसहर समाज के लोगों की पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur17 Nov

*विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न*

उर्फी रिज़वी गाजीपुर *विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur17 Nov

विवाह समारोह में पुलिस की कार्रवाई से समाजवादी पार्टी ने जताई नाराजगी

उर्फी रिज़वी गाजीपुर से विवाह समारोह में पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सपा ने जताई नाराजगी, एसपी से मिलकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur17 Nov

-2027 के द्वितीय एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा

उर्फी रिज़वी संवाददाता ग़ाज़ीपुर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर दिनांक: 17 नवंबर 2026 स्थान: गाजीपुर जनगणना-2027 के…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur17 Nov

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के बाद चालक फरार

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!