Ghazipur
मतदाता जागरूकता को लेकर गोपीनाथ पीजी कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी गाजीपुर
मतदाता जागरूकता को लेकर गोपीनाथ पीजी कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित
एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा एवं तहसीलदार निखिलेश कुमार की मौजूदगी में हुई क्विज, निबंध और रंगोली प्रतियोगिता
बहादुरगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली सलामतपुर में निर्वाचक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में क्विज, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय कुमार कुशवाहा एवं तहसीलदार निखिलेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से निर्वाचन आयोग, मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया, मताधिकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था से संबंधित सवाल पूछे गए। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्वाचन एवं लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी एवं उप प्राचार्या डॉ. अंजना तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में पूरा आयोजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाती हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी गाजीपुर। ग्रामीणों को बैंकिंग…
पूरी खबर पढ़ें →पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर 'पूजा ज्वेलर्स' में चोरी, डेढ़ से दो किलो चांदी पार;…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर *विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर से विवाह समारोह में पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सपा ने जताई नाराजगी, एसपी से मिलकर…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी संवाददाता ग़ाज़ीपुर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर दिनांक: 17 नवंबर 2026 स्थान: गाजीपुर जनगणना-2027 के…
पूरी खबर पढ़ें →बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के…
पूरी खबर पढ़ें →