Sitapur
पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पूजा ज्वेलर्स में चोरी
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर 'पूजा ज्वेलर्स' में चोरी, डेढ़ से दो किलो चांदी पार; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
एन सी वर्मा,
तालगांव (सीतापुर): जिले के तालगांव कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कसरैला चौराहे पर चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। कसरैला पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर खैराबाद रोड स्थित 'पूजा ज्वेलर्स' का ताला तोड़कर चोरों ने करीब डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण पार कर दिए।
घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। शादी की तैयारियों में व्यस्त था दुकानदार का परिवार
दुकान के प्रोपराइटर पवन जायसवाल के घर में शादी का कार्यक्रम तय है।
इसी सिलसिले में वह पिछले दो दिनों से अपनी दुकान बंद रखकर रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांटने में व्यस्त थे। दुकान बंद होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में शटर का ताला तोड़ा और अंदर रखे चांदी के जेवरात समेट ले गए।
चोरी के बाद शटर के आगे रख गए तखत
चोरों के हौसले किस कदर बुलंद थे, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने टूटे हुए शटर के सामने लकड़ी का तखत (बेंच) वापस उसी तरह लगा दिया, ताकि सुबह राहगीरों या पुलिस को पहली नजर में चोरी की भनक न लग सके। सुबह जब दुकान का ताला टूटा देखा गया, तब इस घटना का खुलासा हुआ।
जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को 'क्राइम सीन' टेप से घेरकर बारीकी से साक्ष्य संकलित किए हैं।
पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस बड़ी वारदात ने रात्रि गश्त के दावों की पोल खोल दी है, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। मामले के संबंध में तालगांव थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।
फिलहाल चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश और मामले के जल्द खुलासे के प्रयास में जुटी हुई है। सीतापुर के कई थाना चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त कई महीनों से बंद चल रही है, क्या दुकानदारों से मीटिंग करके फोटोग्राफी से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो जाएगी,पुलिस की बड़ी लापरवाही से भी अपराध बढ़ रहे हैं, पब्लिक स्थानों चौराहों पर लगे हुए कई स्थानों पर कैमरे कार्य नहीं कर रहे या उनमें डाटा सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
उर्फी रिज़वी गाजीपुर मुसहर समाज के लोगों की पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर…
पूरी खबर पढ़ें →गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की पहल, ग्रामीणों को बचत और बीमा योजनाओं की दी जानकारी गाजीपुर। ग्रामीणों को बैंकिंग…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर *विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर से विवाह समारोह में पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सपा ने जताई नाराजगी, एसपी से मिलकर…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी संवाददाता ग़ाज़ीपुर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर दिनांक: 17 नवंबर 2026 स्थान: गाजीपुर जनगणना-2027 के…
पूरी खबर पढ़ें →बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के…
पूरी खबर पढ़ें →