Ghazipur
बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के बाद चालक फरार
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के बाद चालक फरार
काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे घायल, भाजपा नेता विभा पाल ने दिखाई इंसानियत, लोगों की मदद से तीनों को पहुंचाया अस्पताल
गाजीपुर। जनपद में सड़क हादसों के बीच इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। मंगलवार शाम बुजुर्गा-खालिसापुर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गोकुल सराय निवासी संजय, मिथिलेश और वेदांती एक ही बाइक पर सवार होकर चौकिया बाजार आ रहे थे। इसी दौरान बुजुर्गा साइट पर एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे और मदद का इंतजार करते रहे।
इसी बीच गाजीपुर की तरफ से भाजपा नेता विभा पाल किसी काम से जा रही थीं। सड़क पर घायलों को देखकर उन्होंने अपना वाहन रोका और तत्काल मदद के लिए आगे आईं। उन्होंने 112 पुलिस हेल्पलाइन और एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन दोनों के पहुंचने में समय लग रहा था। ऐसे में विभा पाल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा था। इनमें मिथिलेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज जारी था।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक के फरार होने से एक बार फिर सड़क दुर्घटनाओं के दौरान मानवीय संवेदनशीलता और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर अभियान चलाए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद घायलों को सड़क पर छोड़कर भाग जाना बेहद चिंताजनक है।
राहत की बात यह रही कि भाजपा नेता विभा पाल समय पर वहां पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाली स्कॉर्पियो का नंबर यूपी-60 सीरीज का था, लेकिन पूरा नंबर स्पष्ट नहीं हो सका। गाड़ी की नेमप्लेट भी उखड़ी हुई बताई जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सड़क पर दुर्घटना होने के बाद हमारी इंसानियत कहां चली जाती है? घायल व्यक्ति की मदद करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य भी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण। |एन सी वर्मा|। सीतापुर | जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन महोली, सीतापुर।…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिपोर्ट पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य,…
पूरी खबर पढ़ें →एन सी वर्मा सीतापुर | सूचना आयुक्त डॉ0 दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि अनेक परियोजनाओं के क्रियान्वयन से…
पूरी खबर पढ़ें →