BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Sitapur

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

17 Nov 2026, 10:48 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण - SITAPUR, उत्तर प्रदेश

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण। |एन सी वर्मा|।

सीतापुर | जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों एवं अनुभागों में संचालित कार्यों तथा अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के नजारत अनुभाग, स्थापना अनुभाग, संग्रह अनुभाग, भूलेख अनुभाग, सीलिंग अनुभाग, अभिलेखागार न्याय, स्थानीय निकाय, राजस्व अभिलेखागार सहित विभिन्न पटलों का एक-एक करके निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अनुभागों में रखे अभिलेखों, पत्रावलियों एवं रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन किया तथा उनके अद्यतन होने की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभागीय अभिलेखों एवं दस्तावेजों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए तथा पत्रावलियों का रख-रखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने तथा अभिलेखों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा आमजन से संबंधित कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले फरियादियों एवं नागरिकों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय के विभिन्न पटलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति एवं अभिलेखों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा सभी रिकॉर्ड को अद्यतन कर व्यवस्थित तरीके से रखे जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए वहां संरक्षित फाइलों एवं पुराने दस्तावेजों के रख-रखाव की स्थिति देखी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय एवं ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं संचालित कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में कार्यप्रणाली को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखा जाए तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों का समय से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur17 Nov

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के बाद चालक फरार

बुजुर्गा-खालिसापुर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर; हादसे के…

पूरी खबर पढ़ें →
Sitapur16 Nov

आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन महोली, सीतापुर।…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur16 Nov

पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर को लखनऊ में शिक्षकों का जुटान

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिपोर्ट पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur16 Nov

पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महासचिव पद पर हुईं मनोनीत

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!