Ghazipur
पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर को लखनऊ में शिक्षकों का जुटान
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिपोर्ट
पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर को लखनऊ में शिक्षकों का जुटान
गाजीपुर। शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की मांगों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर 17 से 19 नवंबर तक लखनऊ के इको गार्डन में तीन दिवसीय क्रमिक धरने का आयोजन किया जाएगा। आंदोलन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने समेत शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए डॉ. शिव प्रताप यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रदेश सचिव, समाजवादी शिक्षक सभा, उत्तर प्रदेश ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षक साथियों से 19 नवंबर, गुरुवार को अधिकाधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की है।
डॉ. शिव प्रताप यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष किए जाने और शिक्षकों की अन्य जायज मांगों का समाधान बेहद जरूरी है। ये मांगें केवल आर्थिक हितों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की स्थिरता से भी जुड़ी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। नई पीढ़ी को शिक्षित कर उसे सही दिशा देने वाले शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शिक्षक समाज में असंतोष है। सरकार को उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक आंदोलन की सफलता एकजुटता और सामूहिक सहभागिता पर निर्भर करती है। शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सभी शिक्षकों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। उन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों से 19 नवंबर को इको गार्डन पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्वांचल के शिक्षक बड़ी संख्या में पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली, सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि और अन्य सेवा संबंधी मांगों को लेकर चल रहे संघर्ष को नई ताकत देंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के अधिकार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है।
डॉ. शिव प्रताप यादव पीजी कॉलेज मलिकपुरा, गाजीपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर, मुख्य कुलानुशासक एवं छात्र कल्याण संयोजक तथा समाजवादी शिक्षक सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
एन सी वर्मा सीतापुर | सूचना आयुक्त डॉ0 दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि अनेक परियोजनाओं के क्रियान्वयन से…
पूरी खबर पढ़ें →यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान | एन सी वर्मा,| सीतापुर | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने…
पूरी खबर पढ़ें →*नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत* रायपुर…
पूरी खबर पढ़ें →विकास सिंह गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र में स्थित बारा गांव के प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में शनिवार को…
पूरी खबर पढ़ें →विकास सिंह /इमादुदीन गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र के गांवों में छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं।…
पूरी खबर पढ़ें →अलीम /विकास चन्दौली धीना । बरहनी विकासखंड के रहपुरी गांव में पोखरी पट जाने से जलनिकासी की समस्या…
पूरी खबर पढ़ें →