Ghazipur
प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विकास सिंह
गाजीपुर गहमर ।कोतवाली क्षेत्र में स्थित बारा गांव के प्राइमरी विद्यालय बारा पूर्वी में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई और बच्चों को टॉफियां बांटी गईं।
शिक्षकों ने बताया कि बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।
बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताते हुए उनके अधिकारों, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित किया गया।
बारा न्याय पंचायत क्षेत्र में स्थित गांवों के सभी परिषदीय स्कूलों में भी नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया।शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, मार्गदर्शन और संस्कार देकर जिम्मेदार नागरिक बनाना सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में शबनम खातून प्रधानाध्यापक , प्रेम प्रकाश नारायण सहायक अध्यापक, जयप्रकाश सहायक अध्यापक रज़िया खातून शिक्षामित्र, कौशल्या देवी रसोइया, जानकी देवी रसोइया, राजकुमारी रसोइया सहित स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
*उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाटों के स्थान…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी कि रिपोर्ट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों को मिली…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर *छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की रिर्पोट बी बी न्यूज इंडिया ब्यूरों गाजीपुर गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 । जिले के हजारों…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी की गाजीपुर से रिर्पोट गाजीपुर 13 नवम्बर 2026 राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल…
पूरी खबर पढ़ें →