BB India News
तिरंगा • भूमि • जनहित — देश से जिले तक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
Ghazipur

नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत

16 Nov 2026, 11:50 PM • BB India News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

*नहर और कर्मनाशा नदी के तटों पर दिया गया संध्या सूर्य अर्घ्य, गूंजे छठ मईया के गीत*

​रायपुर ज़मनिया ( ग़ाज़ीपुर) लोक आस्था, संयम और शुचिता का महापर्व छठ आज 15 नवंबर 2026 रविवार को एक दूसरे के साथ सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया। इस पावन अवसर पर रायपुर (ज़मानिया) क्षेत्र के ऐतिहासिक कर्मनाशा नदी घाट और स्थानीय नहरों के तटों पर आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। व्रतियों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य देव को प्रथम संध्या अर्घ्य अर्पित किया।

*​हर तरफ गूंजे पारंपरिक छठ गीत*

​रविवार की दोपहर से ही सिर पर बांस की दउरा (टोकरा) उठाए, जिसमें फल, ठेकुआ, कसार और पूजन सामग्री सजी थी, व्रती महिलाएं और उनके परिजन पारंपरिक लोकगीतों के साथ घाटों की ओर प्रस्थान करने लगे। "कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगिया लचकत जाए…" और "मारब रे सुगवा धनुष से…" जैसे कर्णप्रिय पारंपरिक छठ गीतों से पूरा रायपुर क्षेत्र गुंजायमान हो गया।

*​कर्मनाशा नदी और नहर तटों पर सजा भव्य माहौल*

​रायपुर के मुख्य नहर पर गाँव के नरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने व्रतियों के लिए बिजली, स्नानघर, साफ़ सफाई के व्यवस्था किये जिसके साथ सफाई कर्मचारी ने सुबह से दोपहर तक गाँव से नदी तट तथा नहरों के किनारों तक साफ़ सफाई किये तथा दीपों, फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया ।
सायंन काल जैसे ही सूर्य भगवान अस्ताचल की ओर अग्रसर हुए, व्रतियों ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और आरोग्यता की कामना की।
​
*नवयुवक के विशेष योगदान*
​श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पियुष सिंह, राज सिंह,निमित सिंह, सोनू पाल,आकाश यादव ने पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। वही कर्मनाशा नदी और नहर के गहरे पानी वाले हिस्सों पर दीपक यादव, जितेंद्र यादव, शिवा गुप्ता, ऋषिकांत राम शशिकांत राम, मुकेश राम, संदीप माही संग नव युवक ने व्रतियों एवं छोटे बच्चो पर नजर टिकाए रखे थे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

*​सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा महापर्व*
​संध्या अर्घ्य का अनुष्ठान शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें कल सोमवार (16 नवंबर) सुबह उगते सूर्य को दिए जाने वाले दूसरे और अंतिम अर्घ्य पर टिकी हैं। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास का यह महापर्व श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न हो जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 BB India News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Ghazipur16 Nov

अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य, सुख-समृद्धि की कामना

उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य,…

पूरी खबर पढ़ें →
Chandauli14 Nov

पोखरी कब्जा से गलियों में भरा नाले का पानी, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

अलीम /विकास चन्दौली धीना । बरहनी विकासखंड के रहपुरी गांव में पोखरी पट जाने से जलनिकासी की समस्या…

पूरी खबर पढ़ें →
Ghazipur14 Nov

SRNSS पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस और छठ पूजा का महापर्व

विकास सिंह / अनिल तिवारी *_______________________* ​जमानिया (गाजीपुर) SRNSS पब्लिक स्कूल, बरुइन (जमानिया) में 14 नवंबर को बाल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!