Ghazipur
-2027 के द्वितीय एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा
🔔 BB India News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उर्फी रिज़वी संवाददाता ग़ाज़ीपुर
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर
दिनांक: 17 नवंबर 2026
स्थान: गाजीपुर
जनगणना-2027 के द्वितीय एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा
गाजीपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय एवं अंतिम चरण के सफल क्रियान्वयन के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के द्वितीय एवं अंतिम चरण के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक 'स्व-गणना' (Self Enumeration) का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसके पश्चात 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।
नागरिकों की सुविधा के लिए भारत सरकार द्वारा स्व-गणना की ऑनलाइन व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। जनपदवासी निर्धारित अवधि (30 नवंबर 2026) तक स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर लॉगिन कर अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे अभिभावकों एवं आमजन को इस संबंध में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना कर इस राष्ट्रीय कार्य में अपना योगदान दे सकें।
जारीकर्ता:
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
जनपद – गाजीपुर (उ.प्र.)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण। |एन सी वर्मा|। सीतापुर | जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →आर्य समाज का भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, वैदिक सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन महोली, सीतापुर।…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिपोर्ट पुरानी पेंशन और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु की मांग पर 19 नवंबर…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट पुनीता सिंह खुशबू को यादव महासभा में मिली प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →उर्फी रिज़वी गाजीपुर की रिर्पोट अमृत सरोवर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को शशिकान्त शर्मा ने दिया अर्घ्य,…
पूरी खबर पढ़ें →एन सी वर्मा सीतापुर | सूचना आयुक्त डॉ0 दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि अनेक परियोजनाओं के क्रियान्वयन से…
पूरी खबर पढ़ें →